होम / डिजिटल / ‘NDTV’ ने मुनीष देवगन को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘NDTV’ ने मुनीष देवगन को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
इसके साथ ही समाचार4मीडिया की उस खबर पर भी मुहर लग गई है, जिसमें कुछ दिनों पहले ही बताया गया था कि मुनीष देवगन जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की डिजिटल टीम में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
वरिष्ठ पत्रकार मुनीष देवगन ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें एनडीटीवी हिंदी में डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी का हेड नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समाचार4मीडिया की उस खबर पर भी मुहर लग गई है, जिसमें कुछ दिनों पहले ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि मुनीष देवगन जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की डिजिटल टीम में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
बता दें कि मुनीष देवगन ने पिछले दिनों ही ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। मुनीष देवगन ‘टाइम्स नेटवर्क’ में करीब चार साल से कार्यरत थे। यहां डिजिटल हिंदी वीडियो क्लस्टर के हेड के तौर पर वह कई यूट्यूब चैनल्स की कमान संभाल रहे थे।
उनके नेतृत्व में Times Now Navbharat यूट्यूब पर महीनों तक नंबर 1 चैनल बना रहा। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग डिजिटल शोज के लिए 20 से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते। मुनीष ने खुद कई ओरिजिनल और प्रभावशाली कंटेंट तैयार किए, जिन्हें करोड़ों लोगों ने देखा और सराहा।
इस साल महाकुंभ पर उनकी विशेष कवरेज बेहद सफल रही। इससे पहले भी वे कई ओरिजिनल स्पेशल शूट्स और स्टोरीज के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका माफिया सीरीज, क से कहानी और डिजिटल टॉक जैसे शोज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे और करोड़ों व्यूज प्राप्त हुए।
मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले मुनीष देवगन को मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। धैर्य और मल्टीटास्किंग के लिए पहचाने जाने वाले मुनीष देवगन ‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले करीब 15 साल तक ‘आजतक’ में विभिन्न विभागों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सबसे अलग और हटकर स्टोरी के लिए मुनीष देवगन जाने जाते हैं, जैसे तिहाड़ जेल में 24 घंटे, जीबी रोड में एक दिन जैसे कई सुपरहिट शो उन्होंने बनाए।
समाचार4मीडिया की ओर से मुनीष देवगन को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स