होम / डिजिटल / जानें, क्यों MSN ने आधी से ज्यादा टीम को दिखाया बाहर का रास्ता
जानें, क्यों MSN ने आधी से ज्यादा टीम को दिखाया बाहर का रास्ता
अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपनी वेबसाइट ‘एमएसएन’ (MSN) से कई एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपनी वेबसाइट ‘एमएसएन’ (MSN) से कई एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों के अनुसार, वेबसाइट के नोएडा में फिल्म सिटी स्थित कार्यालय में आधे से ज्यादा एम्प्लॉयीज पर छंटनी की तलवार चली है। इनमें सबसे ज्यादा एडिटोरियल विभाग का स्टाफ है। जिन एंप्लॉयीज को पिंक स्लिप थमाई गई है, उनमें एचआर डिपार्टमेंट से भी एक एम्प्लॉयी शामिल है।
बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अब ज्यादातर कामों के लिए एम्प्लॉयीज को हटाकर उनकी जगह ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’(Artificial Intelligence) का सहारा लिया जा रहा है। लिहाजा, इसी के मद्देनजर यह छंटनी की गई है।
टैग्स पत्रकारिता छंटनी जर्नलिज्म डिजिटल जर्नलिज्म माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एमएसएन