होम / डिजिटल / जानें, MIB ने डिजिटल मीडिया कोड के तहत कितनी OTT शिकायतों का किया समाधान
जानें, MIB ने डिजिटल मीडिया कोड के तहत कितनी OTT शिकायतों का किया समाधान
सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास भ्रामक समाचारों को रोकने के लिए वैधानिक और संस्थागत तरीके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने अभी तक 11 सौ से अधिक फर्जी समाचारों के मामलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
उन्होंने कहा कि पत्र सूचना कार्यालय को अभी तक 37 हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं। सरकार के पास भ्रामक समाचारों को रोकने के लिए वैधानिक और संस्थागत तरीके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रेस परिषद की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर समुचित कार्रवाई की गई है।
ओटीटी सामग्री के संबंध में मिली शिकायतें
वहीं, सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में राज्यसभा में यह जानकारी दी है कि डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से सूचना-प्रसारण मंत्रालय को ओटीटी सामग्री के संबंध में 265 शिकायतें मिली हैं। ठाकुर ने यह भी कहा कि शिकायतों का समाधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत कर दिया गया है।
टैग्स राज्यसभा सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर डिजिटल मीडिया कोड OTT शिकायतें डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता