होम / डिजिटल / अश्लील कंटेंट परोस रहे 18 OTT प्लेटफॉर्म्स पर चला सरकार का 'चाबुक'

अश्लील कंटेंट परोस रहे 18 OTT प्लेटफॉर्म्स पर चला सरकार का 'चाबुक'

इसके साथ ही देशभर में 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले 18 ओटीटी (Over The Top) प्लेटफार्म्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को भी ब्लॉक किया गया है।

बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लगातार 'रचनात्मक अभिव्यक्ति' की आड़ में अश्लीलता और दुर्व्यवहार के प्रचार के खिलाफ प्लेटफार्म्स की जिम्मेदारी पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में अश्लील कंटेंट परोस रहे 18 ओटीटी प्लेटफार्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है।

इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है: Dreams Films, Voovi, Yessma, Uncut Adda, Tri Flicks, X Prime, Neon X VIP, Besharams, Hunters, Rabbit, Xtramood, Nuefliks, MoodX, Mojflix, Hot Shots VIP, Fugi, Chikooflix और Prime Play। इसके साथ ही ‘फेसबुक’ पर 12, ‘इंस्टाग्राम’ पर 17, ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर 16 और ‘यूट्यूब’ पर 12 अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी ओटीटी अनुराग ठाकुर
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 hour ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

11 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago