होम / डिजिटल / Meta अब फेसबुक व मैसेंजर पर लॉन्च करेगा 'ब्रॉडकास्ट चैनल'

Meta अब फेसबुक व मैसेंजर पर लॉन्च करेगा 'ब्रॉडकास्ट चैनल'

मेटा ने फेसबुक और मैसेंजर पर 'ब्रॉडकास्ट चैनल' लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह फीचर आने वाले हफ्तों में दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मेटा ने फेसबुक और मैसेंजर पर 'ब्रॉडकास्ट चैनल' लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह फीचर आने वाले हफ्तों में दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स और हस्तियां अपने फॉलोअर्स के साथ सीधे जुड़ सकते हैं।

 

वहीं, इससे पहले इस वर्ष की शुरुआत में इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर 'ब्रॉडकास्ट चैनल' फीचर को जारी किया गया था। 

कंपनी के अनुसार, यह फीचर क्रीएटर्स (creators) और मशहूर हस्तियों (public figures) को अपने फॉलोअर्स से डायरेक्ट जुड़ने के लिए एक के बाद एक कई मैसेज शेयर करने की सुविधा देती है। 

ब्रॉडकास्ट चैनल कुछ हद तक चैट ग्रुप की तरह काम करते हैं। हालांकि, ब्रॉडकास्ट चैनलों के जरिए केवल चैनल बनाने वाला ही मैसेज या कंटेंट भेज सकता है। फॉलोअर्स सिर्फ इमोजी से रिएक्ट कर पाएंगे और पोल में मतदान कर सकते हैं।क्रिएटर्स और सार्वजनिक हस्तियां ब्रॉडकास्ट चैनलों के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट शेयर कर सकते हैं। क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को वॉयस नोट्स, पोल, टेक्स्ट, पोस्ट, वीडियो और फोटो आदि भेज सकते हैं।

मेटा ने एक बयान में कहा कि हम वर्तमान में ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने के लिए फेसबुक पर पेजों की क्षमता का ट्रायल कर रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसे शुरू करने की उम्मीद है। जो यूजर्स फेसबुक पर पेज मैनेज करते हैं, यदि उनके पास विकल्प उपलब्ध है, तो वे सीधे अपने पेज से एक चैनल शुरू कर सकते हैं। यदि यह अभी तक उनके लिए उपलब्ध नहीं है, तो वे वेटिंग लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। 

एक बार जब वे एक ब्रॉडकास्ट चैनल बना लेते हैं और अपना पहला मैसेज शेयर करते हैं, तो उनके फॉलोअर्स को एक प्रॉप्ट दिखेगा जो पूछेगा कि क्या वे चैनल से जुड़ना चाहते हैं। यूजर्स सीधे फेसबुक पर पेज की प्रोफाइल से ब्रॉडकास्ट चैनलों में ऐड हो सकते हैं, जिसके बाद उन्हें हर बार मैसेज पोस्ट होने पर एक नोटिफिकेशन के माध्यम से अपडेट मिलेता रहेगा।


टैग्स फेसबुक मेटा ब्रॉडकास्ट चैनल मैसेंजर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago