होम / डिजिटल / ZEE5 में इस बड़े पद पर हुई मानसी सप्रे की नियुक्ति
ZEE5 में इस बड़े पद पर हुई मानसी सप्रे की नियुक्ति
‘ZEE5’ से पहले मानसी तीन साल से ज्यादा समय से ‘Vuclip’ के साथ जुड़ी हुई थीं और Viu app पर कंटेंट स्ट्रैटेजी व प्रोग्रामिंग का काम देखती थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मोबाइल वीडियो ऑन डिमांड सर्विस ‘Vuclip’ की पूर्व सीनियर डायरेक्टर (कंटेंट) मानसी सप्रे ने 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस ‘ZEE5’ (Zee5) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर हेड (कंटेंट) जॉइन किया है।
‘ZEE5’ से पहले मानसी तीन साल से ज्यादा समय से ‘Vuclip’ के साथ जुड़ी हुई थीं। अपनी इस पारी के दौरान वह विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और विभिन्न क्षेत्रों में Viu app पर कंटेंट स्ट्रैटेजी और प्रोग्रामिंग का काम देखती थीं। बता दें कि ‘Viu’ ने दिसंबर 2019 में भारत में अपने परिचालन को बंद कर दिया था।
‘Vuclip’ से पहले मानसी सप्रे जाने-माने अंतरराष्ट्रीय वीडियो ऑन डिमांड ओटीटी प्लेटफॉर्म Lebara Play में हेड (Acquisitions, strategy, and content partnership - Indian Subcontinent) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। 2007 से 2014 के बीच वह रोनी स्क्रूवाला के मूवी चैनल्स यूटीवी नेटवर्क की लीडरशिप टीम में शामिल रह चुकी हैं, जिसे वॉल्ट डिज्नी ने अधिगृहीत कर लिया था।
यही नहीं, अपने करीब 19 साल के करियर में वह ‘ईटीवी नेटवर्क’ (ETV Network) और ‘हंगामा टीवी’ (Hungama TV) के साथ भी बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर काम कर चुकी हैं।
टैग्स जी5 इंडिया जी5 मानसी सप्रे