होम / डिजिटल / LinkedIn India के मैनेजिंग एडिटर का बड़ा कदम

LinkedIn India के मैनेजिंग एडिटर का बड़ा कदम

लिंक्डइन से पहले चार्ली बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC-TV18) में डिप्टी एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नेटवर्किंग साइट ‘लिंक्डइन इंडिया’ (LinkedIn India) के मैनेजिंग एडिटर अदित चार्ली (Adith Charlie) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चार्ली का कहना है कि वह पत्रकारिता से ब्रेक ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। चार्ली को रिपोर्टिंग, लेखन, संपादन और लोक प्रबंधन में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है।चार्ली के इस कदम के बारे में ‘लिंक्डइन न्यूज’ के सीनियर मैनेजिंग एडिटर (APAC) निकोलेट लॉग (Nicolette Logue) का कहना है, ’17 जुलाई अदित का लिंक्डइन में आखिरी दिन था। हम उनके योगदान के बहुत आभारी हैं और उन्हें भविष्य में नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। जब तक इस पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक अंतरिम तौर पर मैं इंडिया में लिंक्डइन न्यूज की जिम्मेदारी संभालूंगा।’

बता दें कि चार्ली तीन साल से ज्यादा समय से लिंक्डइन से जुड़े हुए थे। लिंक्डइन से पहले चार्ली बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC-TV18) में डिप्टी एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे अप्रैल, 2016 में ‘सीएनबीसी टीवी18’ के डिप्टी एडिटर बने थे, इससे पहले वे ‘द वीसी सर्कल नेटवर्क’ (The VCCircle Network) के सीनियर असिसटेंट एडिटर थे, जहां उन्होंने मई, 2015 से मार्च, 2016 तक काम किया।

इस कदम के बारे में चार्ली ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट पर लिखे एक संदेश में कहा है, ‘साढ़े तीन साल की पारी के बाद मैंने लिंक्डइन को बाय बोल दिया है। हमारे वीडियो इंटरव्यूज, डेली रन डाउन, टूडेज न्यूज व व्यूज और लाइव शोज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपके प्यार और फीडबैक ने मुझे उत्कृष्ट और कुछ नया करने में मदद की। मैं ब्रेक ले रहा हूं और फिलहाल केरल में अपने गांव में परिवार के साथ समय गुजार रहा हूं।’ वहीं, लिंक्डइन ने स्पष्ट किया है कि चार्ली के इस कदम का कंपनी द्वारा हाल में की गई छंटनी की घोषणा से कोई लेना-देना नहीं है।


टैग्स सोशल मीडिया मैनेजिंग एडिटर न्यूज लिंक्डइन इंडिया अदित चार्ली
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago