होम / डिजिटल / Maddies अवॉर्ड्स में इस साल दिखा इन कंपनियों का जलवा
Maddies अवॉर्ड्स में इस साल दिखा इन कंपनियों का जलवा
मोबाइल मार्केटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई में 11 अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए ये अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मोबाइल मार्केटिंग के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों को प्रोत्साहन देने व उन्हें सम्मानित करने के लिए एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के मोबाइल मार्केटिंग अवॉर्ड्स ‘द मैडीज 2019’ (The Maddies 2019) मुंबई में दिए गए। मुंबई के आईटीसी होटल में 11 अक्टूबर की शाम को हुए एक समारोह में विभिन्न कैटेगरी में ये अवॉर्ड्स दिए गए।
इसके तहत ‘हॉल ऑफ फेम’ (Hall of Fame) कैटेगरी में ‘माइंडशेयर इंडिया’ (Mindshare India) ने एजेंसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स’ (Godrej Consumer Products) को मोबाइल मार्केटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
अन्य श्रेणियों की बात करें तो ‘Engagement in a Media Dark Market: 81% Delivered!’, ‘Chug Chug in Chuk Chuk’, ‘With Great Pranks Come Great Responsibility’, ‘Saving Lives with Platelet Donation’ और ‘Blow Maadi! (Please Blow!)’ जैसे कैंपेन के लिए माइंडशेयर को आठ गोल्ड मिले। वहीं, ‘When Colors Won Its Fans Back During IPL 2019’, ‘Phone Se Loan in 3 Mins’ और ‘Jigar Pe Trigger’ जैसे कैंपेन की बदौलत ‘मैडिसन मीडिया’ (Madison Media) ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस एजेंसी को ‘Abhi Toh Aur Chalega’, ‘The #Missing’, और ‘Phone Se Loan in 3 Mins’ कैंपेन के लिए तीन अन्य मेडल्स भी मिले।
इनके अलावा, ‘नेस्ले इंडिया’ (Nestlé India) के कैंपेन ‘Ask Nestle’ के लिए ‘डिजिटास इंडिया’ (Digitas India) ने एक गोल्ड जीता। ‘Tata Ace Gold’ के लॉन्चिंग कैंपेन के लिए ‘हवास मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Havas Media India Pvt Ltd) को एक गोल्ड मिला और ‘पब्लिशिज मीडिया-परफॉर्मिंक्स इंडिया’ (Publicis Media-Performics India) ने ‘Reckitt Benckiser’ के ‘Overcoming #OrgasmInequality with Durex Mutual Climax’ कैंपेन के लिए एक गोल्ड जीता।
इससे पूर्व इन अवॉर्ड्स विजेताओं का चयन करने के लिए ‘फ्यूचर जनरल इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनूप राव (Anup Rau) की अध्यक्षता में मुंबई में 26 सितंबर 2019 को जूरी मीट हुई थी। जूरी द्वारा एंट्रीज को इनोवेशन, एग्जिक्यूशन और रिजल्ट की कसौटी पर परखने के बाद विजेताओं का चयन किया गया था।
जूरी में शामिल अन्य दिग्गजों में ‘Edelweiss Tokio Life Insurance’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक गुप्ता, ‘RP-Sanjiv Goenka Group FMCG’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम बोके, ‘आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड’ के मार्केटिंग हेड दर्शन शाह, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल, ‘कॉक्स एंड किंग्स’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर संजीव धीमान, ‘एबीपी न्यूज’ की वाइस प्रेजिडेंट (एएनएन मार्केटिंग एंड मार्केटिंग सर्विसेज), ‘वूट एडवर्टाइजिंग विडियो प्लेटफॉर्म वायकॉम 18’ के बिजनेस हेड आकाश बनर्जी, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के मार्केटिंग हेड (अंग्रेजी क्लस्टर) रोहन जैन, ‘रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शामिक बनर्जी, ‘मोमैजिक’ के सीईओ और फाउंडर अरुण गुप्ता, ‘मलयाला मनोरमा’ के वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग सेल्स) वर्गीस चांडी, ‘जिरका डिजिटल सॉल्यूशंस’ के मैनेजिंग डायरेक्टर करण कुमार गुप्ता, ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ के एडवर्टाइजिंग सेल्स हेड और रीजनल क्लस्टर (साउथ एशिया) के बिजनेस हेड विक्रम तन्ना, ‘लक्ष्य’ के हेड (स्ट्रैटेजिक एलांयसेज और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) सत्यब्रत दास, ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ के वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Digital Marketing & Transformation) पंकज सिंह परिहार, ‘पैसाबाजार डॉट कॉम’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर साईं नारायण, ‘वाइब्रैंट रिलायंस जियो’ के वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी) कार्तिक लक्ष्मीनारायण और ‘टाटा केमिकल्स’ के हेड (मार्केटिंग, कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स बिजनेस) और बिजनेस हेड (Spices) सागर बोके शामिल थे।
टैग्स माइंडशेयर डिजिटल मार्केटिंग गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स मोबाइल मार्केटिंग द मैडीज