होम / डिजिटल / जानिए, 2023 में डिजिटल की दुनिया किस तरह से फैलाए अपने 'पंख'  

जानिए, 2023 में डिजिटल की दुनिया किस तरह से फैलाए अपने 'पंख'  

इस गुजरते साल में डिजिटल मीडिया की दुनिया ने भी अपने पंख फैलाए हैं, जिससे इस इंडस्ट्री को न केवल ऊंचाई मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी खुले हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

साल 2023 खत्म होने वाला है और जल्द ही 2024 का आगाज होने वाला है। मीडिया इंडस्ट्री के लिहाज से यदि हम वर्ष 2023 की बात करें, तो इस गुजरते साल में डिजिटल मीडिया की दुनिया ने भी अपने पंख फैलाए हैं, जिससे इस इंडस्ट्री को न केवल ऊंचाई मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी खुले हैं। आइए, एक नजर डालते हैं डिजिटल मीडिया के इस साल के सफर पर-

‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘MP Tak’  

इस साल फरवरी में ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के डिजिटल चैनल ‘MP Tak’ ने अपनी वेबसाइट www.mptak.in लॉन्च की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन किया था। इस वेबसाइट की लॉन्चिंग के साथ ही MP Tak ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का और विस्तार किया। ‘इंडिया टुडे’ द्वारा मध्य प्रदेश की खबरें पहले वीडियो चैनल ‘MP Tak’ के जरिये लोगों तक पहुंचाई जाती रही थी। इनका लाइव प्रसारण भी किया जाता था।  

iTV नेटवर्क ने लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट

फरवरी में देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई कि नए न्यूज प्लेटफॉर्म्स की सीरीज लॉन्च करने के बाद यह नेटवर्क अब दक्षिण भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस कवायद के तहत कन्नड़ भाषा में अपनी वेबसाइट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद ‘आईटीवी नेटवर्क’ ने तेलुगु भाषा में अपनी न्यूज वेबसाइट (https://newsxtelugu.com) लॉन्च की। इस लॉन्चिंग के द्वारा नेटवर्क का उद्देश्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में रहने वाले तेलुगु ऑडियंस को स्थानीय भाषा में निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से न्यूज, व्यूज और करेंट अफेयर्स की जानकारी उपलब्ध कराना है।

इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया ‘किसान तक’

इस साल मार्च में देश के किसानों के लिए समर्पित ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप का  डिजिटल चैनल ‘किसान तक’ (Kisan Tak) लॉन्च हुआ। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर ने ‘किसान तक’ यू-ट्यूब चैनल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला भी मौजूद रहे, जिन्होंने ‘किसान तक’ (https://www.kisantak.in/) वेबसाइट का उद्घाटन किया। तोमर और रूपाला समेत कई गणमान्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार शीतल राजपूत ने लॉन्च की नई मीडिया कंपनी

इस साल के मई में वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर शीतल राजपूत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी। खबर थी कि अपने 23 साल के पत्रकारिता करियर में एक नया आयाम जोड़ते हुए शीतल राजपूत ने अब अपनी खुद की मीडिया कंपनी लॉन्च की। कंपनी का नाम था 'शीतल राजपूत मीडिया नेटवर्क'।

तब शीतल राजतपूत ने ‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में कहा कि यह मीडिया नेटवर्क डिजिटल न्यूज चैनल्स और न्यूज पोर्टल के साथ न्यू मीडिया की दुनिया में धमाकेदार शुरुआत करने जा रहा है। इस कड़ी में नेटवर्क पहले 2 डिजिटल चैनल ‘SR LIVE भारत’ और ‘SR LIVE कर्नाटक’ 6 मई यानी से LIVE होंगे। हालांकि इसे तय समय पर लॉन्च कर दिया गया।

भारत में लॉन्च हुआ Brandwith

इस साल मई में बीबीसी इंडिया व साउथ एशिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सूद और एनडीटीवी डिस्ट्रीब्यूशन के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट व हेड रोहित जायसवाल ने भारत और साउथ एशिया क्षेत्र को कवर करते हुए 'ब्रैंडविथ' (Brandwith) को भारत में लॉन्च किया। ब्रैंडविथ 'हॉलमार्क मूवीज नाउ', 'क्यूरियोसिटी स्ट्रीम', 'पीबीएस किड्स', 'वायाप्ले' व कई अन्य ब्रैंड्स के ओटीटी स्ट्रीमिंग सर्विस का प्रतिनिधित्व करता है और इसका डिस्ट्रीब्यूर है।

वरिष्ठ पत्रकार फे'डिसूजा का न्यूज ऐप ‘Beatroot’

जून में वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार फे'डिसूजा ने ‘बीटरूट’ (Beatroot) के नाम से एक न्यूज ऐप लॉन्च किया। बताया गया कि इस ऐप पर तथ्यों की पूरी तरह से जांच के बाद ही न्यूज दी जाएंगी। तब फे'डिसूजा ने कहा था कि भारतीय खबरों के सामने इस समय विश्वसनीयता का संकट है। न्यूज काफी गंभीर विषय है। इस ऐप पर आपको वह सभी जांची-परखी हुई जानकारी मिलेंगी, जिसकी आपको जरूरत है।

इंडिया टुडे समूह ने लॉन्च किया ‘छत्तीसगढ़ Tak’

‘इंडिया टुडे’ समूह ने जुलाई में डिजिटल प्लेटफॉर्म 'Tak' का विस्तार करते हुए 'छत्तीसगढ़ Tak' लॉन्च किया। इंडिया टुडे ग्रुप के Tak क्लस्टर की यह नई पेशकश एक नए यूट्यूब चैनल (Youtube/ChhattisgarhTakOfficial) और वेबसाइट www.chhattisgarhtak.in की मदद से समूह की ऑनलाइन मौजूदगी को और मजबूत करती है। Tak क्लस्टर के इन न्यूज प्लेटफॉर्म्स का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। छत्तीसगढ़ Tak की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल राज्य की स्थानीय खबरों पर केंद्रित हैं। यूट्यूब चैनल पर जहां आपको वीडियो और शॉर्ट्स फॉर्मेट में खबरें मिलती हैं, तो वहीं वेबसाइट पर आपको न्यूज आर्टिकल, वेब स्टोरीज और वीडियो देखने को मिलते हैं।

उत्तर प्रदेश में भी IBC24 ने दी दस्तक

अगस्त के दूसरे हफ्ते में खबर आई कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय न्यूज चैनल 'IBC24' अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देने जा रहा है। 'सवाल आपका है' के ध्येय वाक्य के साथ जनसरोकारिता आधारित पत्रकारिता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता रखने वाले IBC24 ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्चिंग की सभी तैयारी पूरी की और 15 अगस्त को IBC24 के यू-ट्यूब चैनल से इसकी उत्तर प्रदेश से विधिवत शुरुआत हुई। तब वरिष्ठ पत्रकार वर्णित गुप्ता को उत्तर प्रदेश ब्यूरो का स्टेट हेड नियुक्त किया गया था।

विस्तार की दिशा में ‘ईटी नाउ स्वदेश’ ने बढ़ाए कदम

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) ने इस साल अगस्त में डिजिटल की दिशा में अपने कदम बढ़ाए। इसके तहत चैनल ने 15 अगस्त को अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म etnowswadesh.com लॉन्च किया। चैनल की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि इस वेबसाइट को देश के उद्यमियों, पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, ट्रेडिंग करने वाले लोगों, कॉर्पोरेट्स जगत और देश के हर नागरिक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य फाइनेंस क्षेत्र की जानकारी के साथ हिंदी भाषी दर्शकों को सशक्त बनाने, उन्हें अपने साथ जोड़ने और जागरूक करने के साथ-साथ उनकी प्रगति को देश की सफलता की कहानी में पिरोना है।

इंडिया टुडे ग्रुप का डिजिटल चैनल ‘चुनाव आजतक’

लोकल से लोकसभा चुनावों को केंद्र में रखते हुए इंडिया टुडे ग्रुप ने चुनाव केंद्रित अपने एक्सक्लूसिव डिजिटल चैनल ‘चुनाव आज तक’ को अगस्त में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। 2024 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर डिजिटल चैनल चुनाव 'आजतक' दर्शकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

इंडिया टुडे ग्रुप का कहना था कि डिजिटल चैनल ‘चुनाव आजतक’ देश का ऐसा पहला चुनाव आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां सिर्फ और सिर्फ चुनाव पर फोकस होगा। खास बात ये कि ‘चुनाव आजतक’ ना सिर्फ लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनावों को विस्तृत रूप से कवर करेगा, बल्कि देश में होने वाले पंचायत चुनावों से लेकर नगरपालिका चुनाव, राज्यसभा चुनावों से लेकर राष्ट्रपति चुनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों को भी व्यापक रुप से कवर करेगा।

न्यूज पोर्टल ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’

अक्टूबर में खबर आई कि एंटरप्रिन्योर जर्नलिस्ट पंकज पाराशर नया न्यूज पोर्टल ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ लेकर आ रहे हैं। वह करीब तीन साल पहले हिन्दुस्तान अखबार छोड़कर ‘ट्राईसिटी टुडे’ से जुड़े थे। वह अब लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटे हैं और टीम तैयार कर रहे हैं। पंकज पाराशर का कहना था कि ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ के नाम से ही यह पता चल जाता है कि यह यूपी फोकस्ड होगा। इस न्यूज पोर्टल का उद्देश्य खबरों को अलग ढंग से पेश करना होगा।

IWMBuzz ने लॉन्च किया 'मनोरंजन न्यूज'

अक्टूबर में ही देश-दुनिया के अग्रणी एंटरटेनमेंट न्यूज प्लेटफॉर्म 'IWMBuzz' ने अपना सहयोगी पोर्टल 'मनोरंजन न्यूज' (www.manoranjannews.com) शुरू किया, जिसे पहले 'IWMBuzz हिंदी' के नाम से जाना जाता था। यह नया उद्यम हिंदी में, भारतीय दर्शकों के लिए नवीनतम अपडेट, करंट अफेयर्स और एंटरटेनमेंट न्यूज देने के लिए समर्पित है। 'मनोरंजन न्यूज' सभी पाठकों को बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, टेलीविजन, ओटीटी, म्यूजिक से जुड़ी सबसे तेज दैनिक खबरें प्रदान करता है।

SML डिजिटल मीडिया की 'द सेक्रेटेरिएट'  

अक्टूबर के अंत में खबर आई कि एसएमएल डिजिटल मीडिया प्रा. लिमिटेड (SML Digital Media Pvt. Ltd.) जल्द ही 'द सेक्रेटेरिएट' (The Secretariat) नाम से एक वेबसाइट लॉन्च करेगी, जो शासन और सरकारी नीतियों की जानकारी देने पर केंद्रित होगी। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, भारत में तेजी से हो रहे बदलाव को समझने की कोशिश करेगी। वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पूर्व एडिटर राजेश महापात्रा इसके एडिटर-इन-चीफ के रूप में इस उद्यम का नेतृत्व करेंगे।

लॉन्च हुई वेबसाइट ‘FINAL ASSAULT’

नवंबर में इजरायल-हमास और रुस-यूक्रेन जंग के बीच देश-दुनिया की रक्षा, सुरक्षा, सामरिक मामलों और जियो-पॉलिटिक्स पर आधारित वेबसाइट लॉन्च की गई। देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक नीरज राजपूत ने 'फाइनल असॉल्ट' (FINAL ASSAULT) नाम की इस वेबसाइट को लॉन्च किया।  

नीरज राजपूत के अनुसार, ‘फाइनल असॉल्ट में आपको डिफेंस से लेकर आधुनिक हथियारों और सैन्य साजो सामान से लेकर आतंकवाद, सैन्य रणनीति, एलओसी, एलएसी, भारत-चीन, पाकिस्तान, इंडो-पैसिफिक, मिडिल ईस्ट, नाटो और अफ्रीका से जुड़े संघर्ष, संबंध और युद्ध के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। वेबसाइट में आठ अलग-अलग सेक्शन हैं, जिनमें दुनिया को जियो-पॉलिटिकल समीकरण, भूगोल, मिलिट्री-हिस्ट्री और वायरल न्यूज़ जैसे सेक्शन में बांटा गया है।’

BBC ने नॉर्थ अमेरिकन वेबसाइट को फिर से किया लॉन्च

अपने बिजनेस को बढ़ाने और दुनियाभर में दर्शकों को अपने साथ जोड़ने की स्ट्रैटजी के तहत बीबीसी ने हाल ही के दिनों में यानी दिसंबर में आधिकारिक तौर पर अपनी नॉर्थ अमेरिकन वेबसाइट को फिर से लॉन्च कर दिया है। यह वेबसाइट बीबीसी स्टूडियो में ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन के सीईओ रेबेका ग्लासो के नेतृत्व में लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहल अमेरिका और उसके बाहर ब्रॉडकास्टर की उपस्थिति को मजबूत करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

पुन: बीबीसी की वेबसाइट लॉन्चिंग ऐसे समय पर हुई है, जब इसे सार्वजनिक फंडिंग के संबंध में यूके रेगुलेटर्स से बढ़ती जांच और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।


टैग्स डिजिटल ईयर एंडर 2023
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago