होम / डिजिटल / अब इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम में शामिल हुए युवा पत्रकार युवराज सिंह
अब इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम में शामिल हुए युवा पत्रकार युवराज सिंह
युवराज सिंह इससे पहले ‘हिन्दी ख़बर’ (Hindi Khabar) में असिस्टेंट प्रड्यूसर और इंडिया टुडे ग्रुप के ‘दिल्ली तक’ (Dilli Tak) में ट्रेनी इंटर्नशिप के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार युवराज सिंह ने दिल्ली स्थित ‘MH ONE’ न्यूज चैनल के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने चैनल की डिजिटल टीम में बतौर प्रड्यूसर जॉइन किया है।
बता दें कि युवराज सिंह इससे पहले ‘हिन्दी ख़बर’ (Hindi Khabar) में असिस्टेंट प्रड्यूसर और इंडिया टुडे ग्रुप के ‘दिल्ली तक’ (Dilli Tak) में ट्रेनी इंटर्नशिप के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा स्वसंचालित यूट्यूब चैनल ‘देश के साथ’ (Desh Ke Sath) के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग और एंकरिंग कर चुके हैं।
मूलरूप से युवराज सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैं। पत्रकारिता व जनसंपर्क के क्षेत्र में काम करने का उन्हें करीब दो साल का अनुभव है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो युवराज सिंह ने भोपाल के ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से युवराज सिंह को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज चैनल प्रड्यूसर नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट डिजिटल टीम युवराज सिंह एमएच वन