होम / डिजिटल / Times Group का साथ छोड़कर युवा पत्रकार विश्व गौरव ने तलाशा नया ठिकाना
Times Group का साथ छोड़कर युवा पत्रकार विश्व गौरव ने तलाशा नया ठिकाना
विश्व गौरव ‘टाइम्स ग्रुप’ के नवभारत टाइम्स (ऑनलाइन) में करीब साढ़े छह साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार विश्व गौरव ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ (डिजिटल) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले विश्व गौरव ‘टाइम्स ग्रुप’ के नवभारत टाइम्स (ऑनलाइन) में करीब साढ़े छह साल से काम कर रहे थे। ‘एनबीटी’ (ऑनलाइन) में विश्व गौरव के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की स्ट्रिंगर्स टीम को मैनेज करने की जिम्मेदारी थी।
एनबीटी ऑनलाइन में अपने करियर के दौरान विश्व गौरव ने ऑपरेशन भूख, सिस्टम के दीमक और आत्मनिर्भर सीरीज जैसी कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज कीं। विश्व गौरव ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई स्पेशल स्टोरीज और इंटरव्यूज किए। डिजिटल मीडिया में काम करने के साथ वह ग्राउंड जीरो से भी स्टोरीज करते हैं।
विश्व गौरव अब ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट (livehindustan.com) में वीडियो को-ऑर्डिनेशन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम करेंगे।
मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले विश्व गौरव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJ) किया है। समाचार4मीडिया की ओर से विश्व गौरव को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स ग्रुप एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स विश्व गौरव