होम / डिजिटल / पत्रकार वरुण कुमार की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, इस मीडिया ग्रुप से जुड़े

पत्रकार वरुण कुमार की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, इस मीडिया ग्रुप से जुड़े

पिछले साल ‘एबीपी न्यूज’ की डिजिटल विंग से इस्तीफा देकर वरुण कुमार लखनऊ शिफ्ट हो गए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वेब पत्रकार वरुण ने ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ सक्रिय पत्रकारिता में वापसी की है। उन्होंने पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि ‘एबीपी न्यूज’ की डिजिटल विंग से इस्तीफा देकर वरुण पिछले साल लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। यहां वह अपना यूट्यूब चैनल चला रहे थे और सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ा रहे थे।

वरुण की ‘एबीपी न्यूज’ के साथ यह दूसरी पारी थी। इस बार 2017 से लेकर 2019 तक उन्होंने यहां अपनी सेवाएं दी थीं। इससे पहले 2010 से 2013 तक भी वह इस संस्थान से जुड़े रहे थे। वह ‘एबीपी न्यूज’ की वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम के मेंबर रहे हैं। इसके बाद 2014 में वे ‘अमर उजाला’ (डिजिटल) चले गए थे और 2015 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ की डिजिटल विंग का दामन थाम लिया था। इसके बाद 2017 में कुछ महीनों के लिए उन्होंने ‘यूसी न्यूज’ के लिए भी काम किया था।

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के रहने वाले वरुण ने करीब 17 सालों के अपने पत्रकारिता करियर में करीब 10 साल डिजिटल में बिताए हैं, जबकि इससे पहले करीब सात साल वो रिपोर्टर रहे हैं। उन्होंने ‘न्यूज 24’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ के लिए रिपोर्टिंग की और कई बड़ी खबरों पर काम किया।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वरुण कुमार ने बुलंदशहर से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 'उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय' (UPRTOU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप द लल्लनटॉप वरुण कुमार
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

19 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago