होम / डिजिटल / पत्रकार सुशील त्रिपाठी की ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह में वापसी, अब मिली ये जिम्मेदारी

पत्रकार सुशील त्रिपाठी की ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह में वापसी, अब मिली ये जिम्मेदारी

पत्रकार सुशील त्रिपाठी ने ‘जी बिजनेस’ में अपनी करीब एक साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां पर असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकार सुशील त्रिपाठी ने ‘जी बिजनेस’ में अपनी करीब एक साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां पर असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

सुशील त्रिपाठी ने अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) ग्रुप में वापसी की है। उन्होंने ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ (Financial Express) डिजिटल में  बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि सुशील त्रिपाठी पहले भी ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह में अपनी पारी खेल चुके हैं।

मूल रूप से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुशील त्रिपाठी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। सुशील त्रिपाठी को मीडिया में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ से की थी। यहां पर कुछ समय अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स’ जॉइन कर लिया और करीब छह साल तक अपनी भूमिका निभाई।

इसके बाद वह ‘दैनिक भास्कर’ समूह के डिजिटल वेंचर ‘मनीभास्कर’ के साथ जुड़ गए। ‘मनीभास्कर’ में वह करीब तीन साल तक कार्यरत रहे। इसके बाद वह ‘फाइनेंसियल एक्सप्रेस’ आ गए और करीब तीन साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद यहां से अलविदा बोलकर ‘जी बिजनेस’ के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी। अब उन्होंने एक बार फिर ‘फाइनेंसियल एक्सप्रेस’ का रुख किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से सुशील त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स इंडियन एक्सप्रेस जी बिजनेस फाइनेंसियल एक्सप्रेस सुशील त्रिपाठी नई नियुक्ति
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago