होम / डिजिटल / 'जागरण न्यू मीडिया' से जुड़े युवा पत्रकार सिद्धार्थ चौरसिया
'जागरण न्यू मीडिया' से जुड़े युवा पत्रकार सिद्धार्थ चौरसिया
इससे पहले सिद्धार्थ ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) में मुंबई में सोशल टीम संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार सिद्धार्थ चौरसिया ने जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) जॉइन की है। उन्हें यहां पर रियलटाइम टीम में चीफ सब एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले सिद्धार्थ ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) में मुंबई में सोशल टीम संभाल रहे थे।
सिद्धार्थ को डिजिटल मीडिया में करीब सात साल का अनुभव है। ‘सीएनबीसी आवाज’ से पहले वह ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में सीनियर सब एडिटर के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह ‘राजस्थान पत्रिका’ (Rajasthan Patrika), ‘हैल्लो हेल्थ ग्रुप’ (Hello Health Group) और ‘जनसत्ता’ (Jansatta) में भी काम कर चुके हैं।
हाजीपुर (वैशाली), बिहार के रहने वाले सिद्धार्थ ने ‘महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय’, वर्धा से एमजेएमसी और एमए (राजनीति विज्ञान) किया है। उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय’ से बीजेएमसी किया है।
टैग्स एनडीटीवी जागरण न्यू मीडिया सीएनबीसी आवाज नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सिद्धार्थ चौरसिया