होम / डिजिटल / ‘जी’ समूह को अलविदा कह पत्रकार श्रमित चौधरी ने थामा इस मीडिया ग्रुप का दामन

‘जी’ समूह को अलविदा कह पत्रकार श्रमित चौधरी ने थामा इस मीडिया ग्रुप का दामन

मीडिया के श्रेत्र में करीब 12 साल की पारी के दौरान कई संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं श्रमित चौधरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकार श्रमित चौधरी ने ‘जी’ समूह में करीब साढ़े पांच साल की पारी खेलने के बाद यहां से बाय बोल दिया है। यहां वह एंकर/प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्रमित चौधरी ने अब पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल विंग के साथ सीनियर पोजीशन पर नई शुरुआत की है।

श्रमित चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। उन्होंने बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत PBC TV (P7 News), पटियाला के साथ फरवरी 2007 में की थी। हालांकि यहां उन्होंने एक साल से भी कम समय तक काम किया और सितंबर 2007 में यहां से बाय बोलकर गुरुग्राम में बतौर एंकर/असिस्टेंट प्रड्यूसर ‘स्टैंडर्ड वर्ल्ड चैनल’ का दामन थाम लिया और जुलाई 2008 तक अपनी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद यहां से अलविदा कहकर श्रमित चौधरी ने बतौर एंकर/रिपोर्टर कई संस्थानों के साथ फ्रीलॉन्सिंग की।

बाद में श्रमित चौधरी ने News Time 24x7 (JANSANDESH UP/UK), नोएडा के साथ एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर नई पारी शुरू की और दिसंबर 2011 से अक्टूबर 2012 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। अक्टूबर 2012 में यहां से अपनी पारी को विराम देकर वह बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर ‘इंडिया न्यूज’ (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़) से जुड़ गए और करीब दो साल तक यहां काम किया।

श्रमित चौधरी ने फरवरी 2014 में ‘जी’(पंजाब, हरियाणा, हिमाचल) के साथ अपना नया सफर शुरू किया। यहां उन्हें एंकर/प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब यहां से वह पंजाब केसरी समूह पहुंचे हैं। बता दें कि श्रमित चौधरी ने हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स जी समूह पंजाब केसरी श्रमित चौधरी
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago