होम / डिजिटल / युवा पत्रकार श्रेया ठाकुर ने ‘न्यूज18 इंडिया’ को बोला बाय, तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार श्रेया ठाकुर ने ‘न्यूज18 इंडिया’ को बोला बाय, तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार श्रेया ठाकुर ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) को बाय बोल दिया है। उन्होंने करीब चार माह पूर्व ही इस चैनल के साथ अपनी पारी शुरू की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार श्रेया ठाकुर ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) को बाय बोल दिया है। उन्होंने करीब चार माह पूर्व ही इस चैनल के साथ अपनी पारी शुरू की थी। यहां पर वह एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर असाइनमेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में श्रेया ने बताया कि वह ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। यहां वह 27 जुलाई को जॉइन करेंगी। बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर वह डिजिटल में असाइमेंट की टीम का हिस्सा होंगी।
मूल रूप से हिमाचल की रहले वाली श्रेया ठाकुर करीब चार साल से मीडिया में कार्यरत हैं। पूर्व में वह करीब डेढ़ साल ‘रिपब्लिक टीवी‘ (Republic TV), मुंबई में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘जी मीडिया‘ (Zee Media) में भी काम कर चुकी हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो श्रेया ठाकुर ने चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित ‘एमिटी यूनिवर्सिटी’ (Amity University) से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से श्रेया ठाकुर को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टुडे न्यूज18 इंडिया नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग असाइनमेंट