होम / डिजिटल / नए सफर पर निकले वरिष्ठ पत्रकार शिव ओम गुप्ता

नए सफर पर निकले वरिष्ठ पत्रकार शिव ओम गुप्ता

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले शिव ओम गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वरिष्ठ पत्रकार शिव ओम गुप्ता ने ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (आरएसएस) के अखबार ‘पांचजन्य’ (Panchjanya) की डिजिटल विंग के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने दिल्ली में बतौर चीफ न्यूज को-ऑर्डिनेटर जॉइन किया है। यहां पर वह डिजिटल कंटेंट ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले शिव ओम गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। ‘पांचजन्य’ में जॉइन करने से पूर्व वह ‘वनइंडिया’(Oneindia) पोर्टल में चीफ कंटेंट स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह ‘बीबीसी मीडिया एक्शन’ (BBC Media Action) इंडिया में रिसर्च कंसल्टेंट के अलावा ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में कंटेंट एडिटर और ‘हिंदी खबर’ (Hindi Khabar) की डिजिटल टीम के हेड भी रह चुके हैं। वह बेंगलुरु में एक स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए ‘वनइंडिया’ हिंदी से जुड़े थे। वहीं,‘नेटवर्क 18’ में वह ‘न्यूज18 हिंदी’ के क्राइम वर्टिकल की री-लॉन्चिंग के हेड थे।

इसके अलावा वह ‘एचटी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’, ‘अमर उजाला’, ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ और ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ के साथ भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2011 में ‘अमर उजाला’ के स्पेशल पेज के इंचार्ज रहने के दौरान अन्ना हजारे आंदोलन पर विशेष कवरेज के लिए शिव ओम को भारत के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार केसी कुलिस अवॉर्ड (राजस्थान पत्रिका) के लिए नॉमिनेट किया गया था।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो शिव ओम गुप्ता ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी, अयोध्या से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से शिव ओम गुप्ता को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स पांचजन्य शिव ओम गुप्ता
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

37 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago