होम / डिजिटल / 'भारत24' में शशिकेश रंजन के हाथ होगी डिजिटल टीम की कमान

'भारत24' में शशिकेश रंजन के हाथ होगी डिजिटल टीम की कमान

‘भारत24’ (Bharat 24) में सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे शशिकेश रंजन को यहां अब प्रमोट कर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘भारत24’ (Bharat 24) में सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे शशिकेश रंजन को यहां अब प्रमोट कर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, उन्हें यहां डिजिटल का हेड बनाया गया है। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने के अतिरिक्त अब, वेबसाइट्स और ऐप्लीकेशंस की भी पूरी जिम्मेदारी होगी।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में एबीपी नेटवर्क (ABP Network) से विदाई लेकर   शशिकेश ‘भारत24’ बतौर सोशल मीडिया एडिटर जुड़े थे। वहीं एबीपी न्यूज में पहले कंसल्टेंट सोशल मीडिया एडिटर थे और उसके बाद उन्हें सभी हिंदी स्टेट्स का हेड (सोशल मीडिया मैनेजर) बनाया गया था।

शशि एबीपी से पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ के सोशल मीडिया हेड के तौर पर कार्य कर रहे थे। शशि को पत्रकारिता क्षेत्र में 19 सालों से ज्यादा का अनुभव है। शशिकेश मूलरूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बेसिक शिक्षा वहीं से पूरी की। फिर पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए हैदराबाद की तरफ रुख किया। हालांकि उन्होनें पत्रकारिता में मास्टर बिहार के मशहूर नालंदा यूनिवर्सिटी से की।

शशि ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के 'आज' अखबार से की थी। फिर टीवी मीडिया जगत में ‘इंडिया’ज मोस्ट वांटेड’ प्रोगाम के फिक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया। फिर IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) और ETV में प्रोग्रामिंग का लोहा मनवाया। ‘स्टार न्यूज’ (एबीपी न्यूज) और ‘जी न्यूज’ समेत कई बड़े संस्थानों में भी काम किया।

शशिकेश ‘जी बिहार-झारखंड’ की लॉन्चिंग टीम के अहम हिस्सा थे। सोशल मीडिया में मोदी के प्रोमो 'मोदी मैजिक' से शशिकेश को एक नई उंचाई मिली।

बता दे कि शशि को फिल्मी जगत में भी काफी रुचि है। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में लिखीं और गानों का डायरेक्शन किया, जिसमें सबसे फेमस रहा 'मिट्टी वाले दिये जलाना अबकी बार दिवाली में'। जी मीडिया के ‘जी पुरवइया’ में उन्होंने कई शो का डायरेक्शन किया और इलेक्शन शो 'बिहार गुस्से में है' को भी होस्ट किया।


टैग्स डिजिटल मीडिया भारत24 शशिकेश रंजन
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago