होम / डिजिटल / कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए पत्रकार प्रशांत सक्सेना

कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए पत्रकार प्रशांत सक्सेना

कई न्यूज चैनलों में इनपुट हेड के पद पर काम कर चुके पत्रकार प्रशांत सक्सेना अब इस दुनिया में नहीं रहे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कई न्यूज चैनलों में इनपुट हेड के पद पर काम कर चुके पत्रकार प्रशांत सक्सेना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित हो जाने की वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया। इन दिनों वे डिजिटल प्लेटफॉर्म न्यूजजे (NEWS J) के साथ कार्यरत थे।

इससे पहले प्रशांत नवतेज टीवी में इनपुट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। मई, 2020 में अमर उजाला से अलविदा कहने के बाद उन्होंने नवतेज टीवी जॉइन किया था। अमर उजाला में वे जून, 2018 से डिजिटल विडियो कंटेंट के लिए इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मूल रूप से यूपी के बरेली जिले के रहने वाले प्रशांत ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत 2002 में बरेली के फरीदपुर में हिंदी दैनिक अखबार 'शाह टाइम्स' से बतौर रिपोर्टर की थी। वे करीब एक साल तक यहां रहे थे, जिसके बाद वे टीवी न्यूज चैनल ‘न्यूज टुडे’ से जुड़ गए और यहां भी उन्होंने रिपोर्टिंग में हाथ आजमाए। कई साल रिपोर्टिंग करने बाद उन्होंने असाइनमेंट डेस्क पर अपनी सेवाएं दीं। वे ‘रियल4न्यूज’ में भी सीनियर प्रड्यूसर (इनपुट डेस्क) की भूमिका निभा चुके थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य टीवी चैनलों के साथ भी काम किया था। वे पिछले पांच चैनलों में इनपुट हेड की ही भूमिका में थे।

प्रशान्त ने भोपाल की एमसीआरपी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर व मास्टर डिग्री ली थी। उनकी यूपी व उत्तराखण्ड की राजनीति व प्रशासनिक क्षेत्रों में मजबूत पकड़ थी।



 


टैग्स निधन कोरोना कोविड-19 प्रशांत सक्सेना
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago