होम / डिजिटल / इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम से जुड़ीं युवा पत्रकार पूनम अधिकारी
इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम से जुड़ीं युवा पत्रकार पूनम अधिकारी
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से पिछले दिनों अलग होने के बाद युवा पत्रकार पूनम अधिकारी ने नई मंजिल तलाश ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से पिछले दिनों अलग होने के बाद युवा पत्रकार पूनम अधिकारी ने नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने अब ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम में जॉइन किया है। यहां वह बतौर सीनियर प्रड्यूसर/एंकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।
बता दें कि ‘भारत24’ में पूनम अधिकारी बतौर सीनियर प्रड्यूसर (स्पेशल प्रोग्रामिंग) एंटरटेनमेंट सेक्शन में रिपोर्टिंग, डिजिटल एंकरिंग समेत तमाम जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
इससे पहले करीब सात साल से वह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी हुई थीं। यहां पर वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) में दोपहर ढाई बजे के एंटरटेनमेंट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग 20-20’ और शाम साढ़े छह बजे के प्राइम टाइम शो ‘टाइम मशीन’ का काम संभालती थीं।
मीडिया में करीब 12 साल से सक्रिय पूनम अधिकारी पूर्व में ‘दूरदर्शन’ और ‘लाइव इंडिया’ में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
पूनम अधिकारी दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’, नोएडा से पत्रकारिता में दो वर्षीय डिप्लोमा किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से पूनम अधिकारी को नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एंकर टीवी9 टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 भारत 24 सीनियर प्रड्यूसर पूनम अधिकारी