होम / डिजिटल / युवा पत्रकार पंकज कुमार ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार पंकज कुमार ने तलाशी नई मंजिल
उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाले पंकज कुमार ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
युवा पत्रकार पंकज कुमार ने अपने करियर को नई दिशा देते हुए ‘नेटवर्क18’ के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर चीफ सब एडिटर, News 18 Languages जॉइन किया है। अपनी नई भूमिका में वह News18 की 11 भारतीय भाषाओं में मौजूद वेबसाइटों का काम देखेंगे, जिनमें News18 Lokmat, News18 Bangla और News18 Tamil शामिल हैं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से साल 2012-13 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘गांव कनेक्शन’ में बतौर रिपोर्टर की थी। यहां करीब तीन महीने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ का रुख कर लिया। यहां उन्हें आउटपुट में काम करने का मौका मिला। करीब पौने तीन साल ‘एबीपी न्यूज’ में बिताने के बाद पंकज कुमार ने यहां से बाय बोलकर ‘आईबीएन7’ का दामन थाम लिया।
इसके बाद पंकज कुमार ने ‘अजब गजब’ (Azab Gazab) के नाम से अपनी वेबसाइट शुरू की। करीब दो साल बाद वह News18 की डिजिटल टीम में शामिल हो गए। यहां करीब 15 महीने रहने के बाद उन्होंने भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म ShareChat के साथ अपनी पारी शुरू की, जहां बतौर key alliance manager उन्होंने उत्तर भारत मे मीडिया पार्टनरशिप का काम देखा।
करीब 10 महीने तक ShareChat में रहने के बाद पिछले दिनों उन्होंने नेटवर्क18 के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। समाचार4मीडिया की ओर से पंकज कुमार को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स नेटवर्क18 पंकज कुमार