होम / डिजिटल / TV9 डिजिटल को बाय बोलकर युवा पत्रकार निलेश कुमार ने तलाशी नई मंजिल

TV9 डिजिटल को बाय बोलकर युवा पत्रकार निलेश कुमार ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार निलेश कुमार ने पिछले दिनों TV9 भारतवर्ष की डिजिटल विंग में अपनी पारी को विराम देने के बाद नई मंजिल तलाश ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार निलेश कुमार ने पिछले दिनों TV9 भारतवर्ष की डिजिटल विंग में अपनी पारी को विराम देने के बाद नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया (Quintillion Business Media) समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘BQ प्राइम’ से बतौर सीनियर प्रड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

बता दें कि TV9 डिजिटल में निलेश कुमार करीब सवा दो साल से कार्यरत थे और बतौर चीफ सब एडिटर उन्होंने यहां अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया। लंबे समय से उनके पास नॉलेज डेस्क की कमान थी।

TV9 से पहले निलेश ‘अमर उजाला’ डिजिटल में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। यहां उन्होंने इलेक्शन डेस्क पर काम किया और फिर हेल्थ एंड लाइफस्टाइल डेस्क में भी सेकेंड लीड रहे।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) से पत्रकारिता में पोस्टग्रेजुएशन के अलावा निलेश ने जनसंपर्क-विज्ञापन और कैमरा एंड एडिटिंग में अलग-अलग पीजी डिप्लोमा भी किया है। वह पत्रकारिता में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण भी हैं।

पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद निलेश करीब पांच साल रिपोर्टर भी रहे हैं। वर्ष 2013 में ‘प्रभात खबर’ अखबार से अपनी पारी की शुरुआत करने वाले निलेश पूर्व में ’दैनिक भास्कर’ में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ’हिंदुस्तान’ अखबार में ब्यूरो चीफ भी रहे हैं। दिसंबर 2018 में उन्होंने बिहार से दिल्ली का रुख किया।

मूलतः बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया शहर के रहने वाले निलेश कुमार को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों में काम किया है। ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई भागलपुर से करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र चले गए थे।

समाचार4मीडिया की ओर से निलेश कुमार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग BQ प्राइम हिंदी निलेश कुमार TV9 डिजिटल
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago