होम / डिजिटल / पत्रकार नमित शुक्ला की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी

पत्रकार नमित शुक्ला की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी

एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय नमित शुक्ला को प्रिंट व ऑनलाइन मीडिया दोनों में कार्य करने का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकार नमित शुक्ला ने मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी की है। उन्होंने हैदराबाद में 'इनाडु’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल 'ईटीवी भारत’ (ETV Bharat) में बतौर सीनियर कटेंट एडिटर जॉइन किया है। एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय नमित शुक्ला को प्रिंट व ऑनलाइन मीडिया दोनों में कार्य करने का अनुभव है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के बिंदकी तहसील निवासी नमित ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

उन्होंने वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ में ‘दैनिक भास्कर’ के बिलासपुर संस्करण के साथ बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद टीवी मीडिया में कदम रखते हुए ‘जी न्यूज’ (एमपी/सीजी) चैनल का साथ बतौर रिपोर्टर थामा। इसके बाद वह फिर से प्रिंट मीडिया में वापसी करते हुए ‘दैनिक भास्कर’ समूह के भिलाई संस्करण के साथ बतौर सीनियर रिपोर्टर जुड़ गए।

वर्ष 2011 में रायपुर में ‘राजस्थान पत्रिका’ के साथ सिटी चीफ के तौर पर अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 2016 में उन्होंने यूपी की ओर रुख करते हुए 'जागरण समूह' के बाईलिंगुअल अखबार ‘आईनेक्स्ट’ के आगरा एडिशन के साथ डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की। यहां से वर्ष 2018 में अपनी पारी को विराम देकर आगरा में ही ‘अमर उजाला’ वेब को नया ठिकाना बनाकर सीनियर कटेंट राइटर के रूप में फरवरी 2019 तक जुड़े रहे। नमित शुक्ला निजी कारणों के चलते करीब आठ महीने से मेन स्ट्रीम मीडिया से दूर थे। अब उन्होंने ‘ईटीवी भारत’ के साथ नई शुरुआत की है।


टैग्स ईटीवी भारत नमित शुक्ला
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago