होम / डिजिटल / न्यूज18 को बाय बोलकर युवा पत्रकार मनोज मिश्रा ने तलाशी नई मंजिल
न्यूज18 को बाय बोलकर युवा पत्रकार मनोज मिश्रा ने तलाशी नई मंजिल
करीब एक साल से वह ‘न्यूज18’ हिंदी (डिजिटल) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मनोज मिश्रा ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में बतौर डिप्टी कॉपी एडिटर जॉइन किया है। यहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। इससे पहले करीब एक साल से वह ‘न्यूज18’ (News18) हिंदी (डिजिटल) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब आठ साल से सक्रिय मनोज मिश्रा मूल रूप से यूपी के प्रयागराज शहर के निवासी हैं। ‘सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय' (Sam Higginbottom University of Agriculture, Technology and Science), प्रयागराज से पत्रकारिता में बीजेएमसी करने के बाद उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में प्रयागराज से ही बतौर इंटर्न अपने करियर की शुरुआत की थी।
वर्ष 2014 में दिल्ली की ओर रुख करते हुए ‘पंजाब केसरी’ समूह के हिंदी दैनिक ‘नवोदय टाइम्स’ के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़कर नगर निगम व अन्य विभागों को कवर करते हुए वर्ष 2018 तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद रोहतक में ही ‘दैनिक जागरण’ के बाद ‘दैनिक भास्कर’ में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
बाद में उन्होंने यहां से अलविदा कहकर करीब दो साल पूर्व हैदराबाद में 'इनाडु’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल 'ईटीवी भारत’ (ETV Bharat) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया था। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर कंटेट एडिटर जॉइन किया था। उन्हें यहां डेस्क पर जिम्मेदारी दी गई थी।
इसके बाद पिछले साल जनवरी में वह यहां से बाय बोलकर ‘न्यूज18’ हिंदी (डिजिटल) से जुड़ गए थे और अब यहां से ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ पहुंचे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से मनोज मिश्रा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण दैनिक भास्कर ईटीवी भारत मनोज मिश्रा नई पारी नियुक्ति द इंडियन एक्सप्रेस