होम / डिजिटल / Zee Media को बाय बोलकर युवा पत्रकार जयंत गौड़ ने तलाशी नई मंजिल
Zee Media को बाय बोलकर युवा पत्रकार जयंत गौड़ ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार जयंत गौड़ ने ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब छह महीने से ‘जी मीडिया’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ में बतौर सीनियर वीडियो एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार जयंत गौड़ ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब छह महीने से ‘जी मीडिया’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) में बतौर सीनियर वीडियो एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
जयंत ने अपनी नई पारी की शुरुआत अब नेटवर्क18 (डिजिटल) के साथ की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर वीडियो एडिटर जॉइन किया है। जयंत गौड़ मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। मुरादाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली में साउथ एक्स स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन स्टडीज’ (IMCS) से वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा किया है।
जयंत को मीडिया में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ के साथ की थी। अपने अब तक के करियर में ‘विऑन’ के अलावा वह ‘ईटीवी’, ‘भास्कर’ और ‘न्यूज24’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से जयंत गौड़ को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जी मीडिया नई पारी नियुक्ति नेटवर्क18 डिजिटल अप्वॉइंटमेंट सीनियर वीडियो एडिटर जयंत गौड़