होम / डिजिटल / ‘हिन्दुस्तान’ को बाय बोल नए सफर पर निकले पत्रकार गुणातीत ओझा

‘हिन्दुस्तान’ को बाय बोल नए सफर पर निकले पत्रकार गुणातीत ओझा

गुणातीत ओझा ने हिन्दुस्तान के डिजिटल न्यूज पोर्टल में करीब दो साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकार गुणातीत ओझा ने ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल न्यूज पोर्टल (live hindustan.com) में करीब दो साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां उन्होंने जनवरी 2018 में बतौर कंटेंट क्रिएटर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। गुणातीत ओझा ने अपनी नई शुरुआत अब ‘लोकमत’ मीडिया ग्रुप के साथ की है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव जॉइन किया है।

अब तक के अपने पत्रकारिता करियर के दौरान गुणातीत कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। करीब दो साल पूर्व ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल न्यूज पोर्टल से जुड़ने से पहले वह वर्ष 2014 से ‘दैनिक जागरण’ के डिजिटल न्यूज वेंचर में कार्यरत थे। इसके अलावा वे ‘हिन्दुस्तान’ के साथ उसके दैनिक अखबार के अलीगढ़ एडिशन के लिए भी काम कर चुके हैं।

यही नहीं, वे जयपुर में ‘राजस्थान पत्रिका’ न्यूज पोर्टल के साथ भी काम कर चुके हैं। डिजिटल में अपनी पारी की शुरुआत गुणातीत ने ‘राजस्थान पत्रिका’ से ही की थी। इसके पहले वह प्रिंट मीडिया में कार्यरत थे।

बनारस जिले के निवासी गुणातीत ने दिल्ली की एक मीडिया संस्था के जरिये पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद गुणातीत ने कुछ समय तक ‘सहारा समय’ में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने ‘राष्ट्रीय सहारा’ से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। जुलाई 2009 से दिसंबर 2010 तक यहां रिपोर्टिंग करने के बाद वे ‘दैनिक जागरण’ के अलीगढ़ एडिशन से जुड़ गए। इसके बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्होंने नई शुरुआत की है।

 


टैग्स लोकमत गुणातीत ओझा
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

23 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago