होम / डिजिटल / Zee News को अलविदा कह अब इस मीडिया समूह से जुड़े युवा पत्रकार दीपक मिश्रा

Zee News को अलविदा कह अब इस मीडिया समूह से जुड़े युवा पत्रकार दीपक मिश्रा

युवा पत्रकार दीपक मिश्रा ने ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब सवा दो साल से ‘जी न्यूज’ (यूपी/यूके) वेबसाइट में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

युवा पत्रकार दीपक मिश्रा ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब सवा दो साल से ‘जी न्यूज’ (यूपी/यूके) वेबसाइट में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक मिश्रा ने अब ‘नेटवर्क18’ (Network18)  के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है।

मूल रूप से देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दीपक मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2015 में ‘राजस्थान पत्रिका’, जयपुर से की थी। यहां करीब सवा साल तक अपनी भूमिका निभाने के बाद वह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) से जुड़ गए। यहां उनकी पारी महज दस महीने रही।

इसके बाद यहां से बाय बोलकर उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट (livehindustan.com) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की और यहां करीब ढाई साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद ‘जी न्यूज’ होते हुए अब वह ‘नेटवर्क18‘ पहुंचे हैं।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो दीपक मिश्रा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी (MCU) के नोएडा परिसर से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

‘राजस्थान पत्रिका’ में उनका यहीं से कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। समाचार4मीडिया की ओर से दीपक मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज नेटवर्क18 दीपक मिश्रा नई पारी नियुक्ति
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago