होम / डिजिटल / आजतक को बाय बोलकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार दीपक कुमार
आजतक को बाय बोलकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार दीपक कुमार
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से युवा पत्रकार दीपक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से युवा पत्रकार दीपक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। वह करीब ढाई साल से आजतक की ऑनलाइन विंग में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे और बिजनेस व ऑटो सेक्शन की कमान संभाल रहे थे।
दीपक कुमार ने अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के साथ की है। यहां वह बिजनेस डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पूर्व में वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार जैसे बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं।
दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और हिमाचल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से दीपक कुमार को नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक इंडियन एक्सप्रेस दीपक कुमार