होम / डिजिटल / पत्रकार अनुराग मिश्रा ने अब इस मीडिया समूह संग शुरू किया नया सफर

पत्रकार अनुराग मिश्रा ने अब इस मीडिया समूह संग शुरू किया नया सफर

अनुराग मिश्रा इससे पहले करीब छह साल से ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार अनुराग मिश्रा ने मीडिया में अपनी नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने अब ‘जी न्यूज’ (डिजिटल) में बतौर एसोसिएट न्यूज एडिटर जॉइन किया है। अनुराग मिश्रा इससे पहले करीब छह साल से ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि अनुराग मिश्रा ने रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में केबल टीवी व अखबार की दुनिया से होते हुए उन्होंने बतौर चीफ कॉपी एडिटर ‘नवभारत टाइम्स’ की डिजिटल विंग से डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले वह वर्ष 2011 से हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ से जुड़े हुए थे।

मूल रूप से प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के प्रतापपुर के रहने वाले अनुराग ‘अमर उजाला’ से पहले हिंदी दैनिक ‘आज समाज’ में अम्बाला एडिशन के साथ जुड़े हुए थे और हरियाणा के दो जिलों की जिम्मेदारी वाले क्षेत्रीय डेस्क पर थे, जबकि इसके पहले वह ‘आज’ दैनिक अखबार में इलाहबाद एडिशन में थे और यहां रिपोर्टर के तौर पर मेडिकल और कल्चरल न्यूज बीट की जिम्मेदारी संभालते थे।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें को अनुराग मिश्रा ने इलाहबाद के ‘राजर्षि टंडन’ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने के बाद इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मीडिया मैनेजमेंट में एमबीए किया है। एमबीए के दौरान ही वर्ष 2007 में उनका चयन रेडियो के लिए ‘ज्ञानवाणी’ में हो गया और इस तरह उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अनाउंसर रेडियो से की।

उन्होंने कुछ समय तक डिजि केबल के स्थानीय चैनल में प्रोग्राम प्रड्यूसर कम न्यूज रीडर के तौर पर भी काम किया है। इंटर्नशिप उन्होंने न्यूज24 के साथ की। समाचार4मीडिया की ओर से अनुराग मिश्रा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। 


टैग्स जी न्यूज डिजिटल नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग जी न्यूज डिजिटल अनुराग मिश्रा एसोसिएट न्यूज एडिटर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago