होम / डिजिटल / पत्रकार आदर्श झा ने शुरू किया नया सफर, अब इस मीडिया संस्थान से जुड़े

पत्रकार आदर्श झा ने शुरू किया नया सफर, अब इस मीडिया संस्थान से जुड़े

इससे पहले करीब पांच साल से वह 'एबीपी न्यूज' (ABP News) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार आदर्श झा ने 'एबीपी न्यूज' (ABP News) को बाय बोल दिया है। वह करीब पांच साल से इस संस्थान में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। आदर्श झा ने मीडिया में अब अपना नया सफर ‘अमर उजाला’ की डिजिटल टीम (अमर उजाला वेब सर्विसेज) के साथ शुरू किया है।

मूल रूप से इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के रहने वाले आदर्श झा को मीडिया में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। आदर्श झा ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार में बिजनेस बीट से की थी। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख कर लिया।

उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से टीवी की दुनिया में कदम रखा। ‘इंडिया न्यूज’ में एंकरिंग करते हुए वह इंडिया न्यूज (बिहार-झारखंड) और बाद में इंडिया न्यूज (राजस्थान) के एडिटर बने। ’इंडिया न्यूज’ के बाद आदर्श झा ने देश के बड़े नेटवर्क्स में शुमार ’न्यूज18’ और ’जी न्यूज’ के रीजनल चैनल्स में भी बड़ी भूमिका निभाई।

आदर्श की खेल और सहित्य के क्षेत्र में खासी दिलचस्पी है। सामाजिक मुद्दों पर भी वह गहरी नजर रखते हैं और इन विषयों पर लगातार लिखते रहते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से आदर्श झा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी गंगा नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अमर उजाला डिजिटल आदर्श झा
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago