होम / डिजिटल / ‘आजतक’ में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार अभिनव मवार
‘आजतक’ में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार अभिनव मवार
युवा पत्रकार अभिनव मवार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) को अलविदा कह दिया है। वह जुलाई 2018 से ‘इंडिया टुडे समूह’ से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार अभिनव मवार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) को अलविदा कह दिया है। वह जुलाई 2018 से ‘इंडिया टुडे समूह’ से जुड़े हुए थे और एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
यहां उन्होंने ‘आजतक‘ के रीजनल डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एमपीतक‘ के साथ शुरुआत की थी। वरिेष्ठ पत्रकार सईद अंसारी के नेतृत्व में अभिनव ने ‘एमपीतक‘ में काम किया और वर्ष 2021 में आजतक डिजिटल में आ गए थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिनव मवार ने बताया कि वह अब ‘न्यूज24’ (News24) की डिजिटल टीम में जा रहे हैं। बतौर सीनियर प्रड्यूसर यहां वह वरिष्ठ पत्रकार और एंकर मानक गुप्ता के साथ काम करेंगे।
बता दें कि अभिनव ने मीडिया इंडस्ट्री में बतौर इंटर्न वर्ष 2015 में कदम रखा था। तब वह ‘इंडिया न्यूज’ के रीजनल चैनल यूपी/उत्तराखंड में थे। इसके बाद वर्ष 2016 में ‘सहारा’ समूह से जुड़ गए और करीब ढाई साल यहां अपनी भूमिका निभाने के बाद ‘आजतक’ आ गए थे, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और ‘न्यूज24’ के साथ नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से अभिनव मवार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक इस्तीफा न्यूज24 नई पारी जॉइनिंग एसोसिएट प्रड्यूसर अभिनव मवार