होम / डिजिटल / जागरण न्यू मीडिया में अनिल पांडेय का बढ़ा कद, अब मिली यह जिम्मेदारी
जागरण न्यू मीडिया में अनिल पांडेय का बढ़ा कद, अब मिली यह जिम्मेदारी
अनिल पांडेय ‘जागरण न्यू मीडिया’ से नवंबर 2021 से जुड़े हुए हैं। यहां जॉइन करने से पहले वह ‘इंडियन एक्सप्रेस‘ के पोर्टल ‘जनसत्ता‘ में सीनियर असिस्टेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) ने पत्रकार अनिल पांडेय को पिछले दिनों प्रमोशन का तोहफा देते हुए सीनियर एडिटर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी इस भूमिका में वह एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में रियल टाइम और हाइपर लोकल की एडिटोरियल टीम की कमान संभालेंगे।
बता दें कि अनिल पांडेय ‘जागरण न्यू मीडिया’ से नवंबर 2021 से जुड़े हुए हैं। यहां जॉइन करने से पहले वह ‘इंडियन एक्सप्रेस‘ के पोर्टल ‘जनसत्ता‘ में सीनियर असिस्टेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके पहले वह ‘अमर उजाला‘ डिजिटल में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। यहां उन्होंने पूरी वेबसाइट के साथ साथ डिजिटल हाइपर लोकल नेटवर्क को नए सिरे से स्ट्रक्चर एवं अलाइन किया था।
डिजिटल मीडिया में करीब 18 वर्षों से कार्यरत अनिल पांडेय ‘अमर उजाला‘ डिजिटल से पहले ‘जागरण न्यू मीडिया‘ की वेबसाइट ‘नईदुनिया डॉट कॉम‘ में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में ही इस वेबसाइट को बनाया गया था। इससे पहले वह ‘हिंदुस्तान टाइम्स‘ डिजिटल, ‘डीबी डिजिटल‘ एवं ‘वेबदुनिया डॉट कॉम‘ में भी रह चुके हैं।
भोपाल के रहने वाले अनिल पांडेय ने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद ‘माखनलाल विश्वविद्यालय‘ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अनिल पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर समाचार4मीडिया की ओर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जागरण न्यू मीडिया प्रमोशन अनिल पांडेय सीनियर एडिटर बड़ी जिम्मेदारी