होम / डिजिटल / अब Paytm ऐप पर भी पढ़ सकते हैं जागरण का ई-पेपर

अब Paytm ऐप पर भी पढ़ सकते हैं जागरण का ई-पेपर

महामारी के दौर में ज्यादा से लोगों तक तथ्यात्मक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने के लिए, जागरण ने पेटीएम के साथ एक पहल की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महामारी के दौर में ज्यादा से लोगों तक तथ्यात्मक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने के लिए, जागरण ने पेटीएम के साथ एक पहल की है। इसके तहत अब पेटीएम के ऐप पर जागरण का ई-पेपर पढ़ा जा सकता है।

दरअसल, कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से इस समय तमाम लोग घरों पर हैं। ऐसे में जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल शाखा ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) लोगों तक सटीक और सही खबरें पहुंचाने और देश के लोगों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर है। इसी के तहत यह पहल शुरू की गई है।

इस पहल के बारे में जागरण न्यू मीडिया के एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय का कहना है, ‘कोरोनावायरस महामारी के बीच जितनी सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक है, उतना ही पूरी दुनिया में क्या हो रहा है, इस बारे में लोगों को अपडेट रखने की जरूरत है। ऐसे में दैनिक जागरण लोगों को उनके मोबाइल फोन पर लेटेस्ट और भरोसेमंद सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके साथ खड़ा है। जरूरत के इस समय में ज्यादा से ज्याद लोगों तक पहुंच संभव हो सके, इसलिए हमने पेटीएम (Paytm) के साथ मिलकर दैनिक जागरण के ई-पेपर को पेटीएम के ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध कराने की पहल की है।’

 


टैग्स जागरण न्यूज ई-पेपर जागरण डिजिटल जागरण ग्रुप खबर पेटीएम
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago