होम / डिजिटल / ITV Network ने विस्तार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट

iTV Network ने विस्तार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कन्नड़ भाषा में न्यूज वेबसाइट लॉन्च की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कन्नड़ भाषा में न्यूज वेबसाइट लॉन्च की है। गुरुवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में newskannada.com नाम से यह वेबसाइट लॉन्च की गई।  

इस मौके पर वेब पोर्टल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने आईटीवी नेटवर्क के सभी सबस्क्राइबर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘देश के सबसे विश्वसनीय मीडिया घरानों में से एक ‘आईटीवी नेटवर्क’ द्वारा कन्नड़ भाषा में न्यूज पोर्टल शुरू करते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि न्यूजएक्स कन्नड़ (NewsX Kannada) विभिन्न जॉनर में अपने पाठकों को विविध प्रकार की खबरें उपलब्ध कराएगा। आजकल लोग मोबाइल फोन पर खबरें ज्यादा देखते और सुनते हैं। भविष्य डिजिटल का है और न्यूजएक्स ने पहले ही इस दिशा में सफर शुरू कर दिया है। मैं न्यूजएक्स और उसके सबस्क्राइबर्स को शुभकामनाएं देता हूं।’

बताया जाता है कि यह न्यूज वेबसाइट दुनियाभर में मौजूद कन्नड़ भाषियों को नवीनतम जानकारी और ब्रेक्रिंग न्यूज के साथ ही राजनीति, अपराध, सिनेमा, स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आदि जॉनर की खबरें मुहैया कराएगी।

वेबसाइट की लॉन्चिंग के मौके पर ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘कन्नड़ न्यूज पोर्टल शुरू करने का विचार इस वजह से आया कि देश में विश्वसनीय न्यूज पोर्टल्स की कमी है। हम देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार हैं और हमारे रिपोर्टर देश के कोने-कोने में हैं, जिसने हमें विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया है। अब जबकि हम प्रमुख टीवी न्यूज आउटलेट्स के रूप में स्थापित हो चुके हैं, कन्नड़ न्यूज पोर्टल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमारा नवीनतम वेंचर है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के न्यूज मार्केट्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने दक्षिण भारत में इस तरह की पहल की एक श्रृंखला की अभी शुरुआत की है।’


टैग्स न्यूज पोर्टल आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा न्यूजएक्स वेबसाइट लॉन्च बसवराज बोम्मई
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago