होम / डिजिटल / ITV नेटवर्क ने फैलाए अपने ‘पंख’, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट
iTV नेटवर्क ने फैलाए अपने ‘पंख’, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट
देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) नए न्यूज प्लेटफॉर्म्स की सीरीज लॉन्च करने के बाद अब दक्षिण भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इस लॉन्चिंग के द्वारा नेटवर्क का उद्देश्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में रहने वाले तेलुगु ऑडियंस को स्थानीय भाषा में निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से न्यूज, व्यूज और करेंट अफेयर्स की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस लॉन्चिंग के द्वारा न्यूजएक्स तेलुगु नए भारत के दर्शकों की जरूरतों को पूरा करेगा, जो अपनी मूल भाषा में कंटेंट चाहते हैं।
इस लॉन्चिंग के मौके पर ‘न्यूजएक्स’ के मैनेजिंग एडिटर ऋषभ गुलाटी का कहना है, ‘एक पत्रकार के रूप में लोगों से जुड़ना हमारी पहली प्राथमिकता है। वहीं, एक राष्ट्रीय नेटवर्क के रूप में तेलुगु दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाना और उनके विचारों व उनसे जुड़ी स्टोरीज को उन्हीं की स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय फलक पर उन्हें नई पहचान दिलाना नेटवर्क के लिए काफी सौभाग्य की बात होगी। न्यूजएक्स एक सम्मानित और विश्वसनीय ब्रैंड है और मैं इस प्लेटफॉर्म के द्वारा देश के तेलुगु भाषी दर्शकों की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
वहीं, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर जयप्रकाश रमैया का कहना है, ‘अपने दर्शकों को न्यूज (News) देने न कि शोर (Noise) देने के वादे के साथ ही हम तेलुगु भाषा में अपनी नई वेबसाइट की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस वेबसाइट का मुख्य फोकस आंध्रप्रदेश और तेलंगाना होगा और हम अपने दर्शकों को अपनी एडिटोरियल पॉलिसी की तहत निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से एंटरटेनमेंट, हेल्थ, लाइफस्टाइल और टेक्नोलॉजी समेत तमाम अन्य सेगमेंट में कंटेंट उपलब्ध कराएंगे।’
टैग्स पत्रकारिता आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा न्यूजएक्स मैनेजिंग एडिटर जर्नलिज्म वेबसाइट लॉन्च प्रबंध संपादक न्यूजएक्स तेलुगु तेलुगु न्यूज ऋषभ गुलाटी जयप्रकाश रमैया