होम / डिजिटल / ITV नेटवर्क में संघमित्रा मजूमदार बनीं इंग्लिश डिजिटल वर्टिकल की न्यूज डायरेक्टर
iTV नेटवर्क में संघमित्रा मजूमदार बनीं इंग्लिश डिजिटल वर्टिकल की न्यूज डायरेक्टर
iTV नेटवर्क की डिजिटल इकाई iTV Digital Services Private Limited (IDSPL) ने वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार को अपने इंग्लिश डिजिटल वर्टिकल की न्यूज डायरेक्टर नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
iTV नेटवर्क की डिजिटल इकाई iTV Digital Services Private Limited (IDSPL) ने वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार को अपने इंग्लिश डिजिटल वर्टिकल की न्यूज डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस भूमिका में वे नेटवर्क के अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाले वेबसाइट्स, वीडियो और सोशल प्लेटफॉर्म्स के लिए संपादकीय रणनीति, न्यूजरूम संचालन और ऑडियंस ग्रोथ की अगुवाई करेंगी।
संघमित्रा मजूमदार को डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में दो दशकों से भी अधिक का अनुभव है। ABP Live English की संपादक के रूप में काम करने से पहले वे The Indian Express, The Print और The Statesman जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वरिष्ठ संपादकीय पदों पर रही हैं। उनकी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ हुई थी।
iTV नेटवर्क यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसकी डिजिटल खबरें न सिर्फ तेज हों, बल्कि भरोसेमंद और जनहित से जुड़ी भी हों और संघमित्रा मजूमदार की नियुक्ति उसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
टैग्स