होम / डिजिटल / ‘ITV Network’ ने डिजिटल टीम को किया मजबूत, मयूर शर्मा बने वाइस प्रेसिडेंट-SEO

‘ITV Network’ ने डिजिटल टीम को किया मजबूत, मयूर शर्मा बने वाइस प्रेसिडेंट-SEO

मयूर शर्मा को SEO के क्षेत्र में काम करने का 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आईटीवी नेटवर्क से पहले मयूर शर्मा इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (Zee Digital) में हेड ऑफ एसईओ के पद पर कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) ने मयूर शर्मा को वाइस प्रेजिडेंट (SEO) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में मयूर शर्मा ‘आईटीवी नेटवर्क’ के चीफ प्रॉडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अक्षांश यादव को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी के अनुसार, यह स्ट्रैटेजिक नियुक्ति आईटीवी नेटवर्क की डिजिटल मौजूदगी को और मज़बूत करने और अपने विभिन्न न्यूज व मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) रणनीतियों को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता के तहत की गई है।

मयूर शर्मा को SEO के क्षेत्र में काम करने का 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने और डिजिटल लक्ष्यों को हासिल करने में लगातार सफलता पाई है। आईटीवी नेटवर्क से पहले मयूर शर्मा इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (Zee Digital) में हेड ऑफ एसईओ के पद पर कार्यरत थे।

वहां उन्होंने जी न्यूज, डीएनए, विऑन और इंडियाडॉटकॉम जैसे प्रमुख डिजिटल न्यूज ब्रैंड्स के लिए एसईओ रणनीतियों का नेतृत्व किया। ‘जी डिजिटल’ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वेबसाइट्स की डिजिटल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कई विशेष रणनीतियां अपनाईं और यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर किया। इसके अलावा मयूर शर्मा ने GroupM Media और Sapient Razorfish जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में भी काम किया है।

मयूर शर्मा की नियुक्ति के बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के ग्रुप सीईओ अभय ओझा का कहना है, ‘मेरा लक्ष्य नेटवर्क की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त ग्रोथ लाना है। इस नियुक्ति से डिजिटल क्षेत्र में हमारी ताकत को और मजबूत मिलेगी।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago