होम / डिजिटल / सूचना-प्रसारण मंत्री बोले- भले ही दुनिया के दूसरे देशों में ऐसा न हो, लेकिन भारत में है
सूचना-प्रसारण मंत्री बोले- भले ही दुनिया के दूसरे देशों में ऐसा न हो, लेकिन भारत में है
सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि डिजिटल इंडिया ने 2019 से 2021 के बीच तीन वर्ष में ग्रामीण इलाकों में अनेक इंटरनेट यूजर्स को जोड़ा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि डिजिटल इंडिया ने 2019 से 2021 के बीच तीन वर्ष में ग्रामीण इलाकों में अनेक इंटरनेट यूजर्स को जोड़ा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2015 में आज से 92 महीने पहले डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। इन वर्षों में भारत में शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2015 से 2021 के बीच ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट लेने वालों की संख्या में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस दौरान ग्रामीण इलाकों में 9.57 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स और शहरी इलाकों में 9.22 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
मंगलवार को नई दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित ‘इंडिया डिजिटल फेस्ट’ समारोह अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा भारत नेट परियोजना और दूरसंचार विकास योजनाओं के माध्यम से संभव हो सका है। ठाकुर ने बताया कि देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 70 करोड को पार कर गई है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की डिजिटल ड्राइव का ही नतीजा है कि शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में डिजिटल क्रांति एक जैसी हो रही है और इसी का परिणाम है कि रेहड़ी वाला, सब्जी वाला भी क्यू आर कोड से पेमेंट लेता है और ऐसा भले ही दुनिया के दूसरे देशों में न होता हो, लेकिन मेरे भारत में ऐसा होता है।
टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय अनुराग ठाकुर इंटरनेट यूजर्स