होम / डिजिटल / एक मंच पर आए देश के तमाम न्यूज पोर्टल्स, बनाया ये संगठन

एक मंच पर आए देश के तमाम न्यूज पोर्टल्स, बनाया ये संगठन

एसोसिएशन के फाउंडिंग मेंबर्स में OpIndia.com, Goachronicle.com, Republicworld.com, OTV Digital, DeshGujarat.com, Assamlive.com, NewsX.com, Sundayguardianlive.com और InKhabar.com आदि शामिल हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के तमाम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सबसे बड़ा समूह ‘इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ (IDMA) सोमवार को अस्तित्व में आ गया है। एसोसिएशन की ओर से जारी ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘यह राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। यह राष्ट्र समर्थक और भारतीयों द्वारा नियंत्रित एसोसिएशन है। इसका स्वामित्व और नियंत्रण भारतीयों के पास है।’

एसोसिएशन के अनुसार, ‘फाउंडिंग मेंबर्स की कुल यूनिक व्युअरशिप की बात करें तो इसके 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और यह ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत पर काम करेगी। एसोसिएशन के संस्थापक संदस्यों में OpIndia.com, Goachronicle.com, Republicworld.com, OTV Digital, DeshGujarat.com, Assamlive.com, NewsX.com, Sundayguardianlive.com और InKhabar.com शामिल हैं। हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 25 से ज्यादा अन्य डिजिटल न्यूज मेंबर्स को इसमें शामिल किया जा रहा है।’

एसोसिशन के बारे में ऑनलाइन न्यूज पोर्टल GoaChronicle.com के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ Savio Rodrigues का कहना है, ‘आने वाले वर्षों में देश में डिजिटल मीडिया में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में देश के मीडिया संस्थानों के एक मंच पर आकर एसोसिएशन के गठन से इस क्षेत्र में उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए निश्चित रूप से बल मिलेगा।’

वहीं, ‘OpIndia’ की एडिटर नूपुर शर्मा ने एसोसिएशन के गठन का स्वागत करते हुए कहा, ‘डिजिटल मीडिया में काफी ताकत है। यह न केवल डिजिटल मीडिया को मजबूत करने बल्कि उसे संगठित करने व हितों की वकालत करने का प्रयास है। डिजिटल मीडिया के अंदर देश को नया आकार देने और लोगों को अपनी बात रखने का मंच प्रदान करने की ताकत है।’  

एसोसिएशन की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘इतिहास में पहली बार तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने मिलकर एक एसोसिएशन का गठन किया है। इसका उद्देश्य न केवल सदस्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के हितों की रक्षा करना है, बल्कि सभी हितधारकों के साथ संवाद में सक्रिय रूप से भाग लेना और न्यूज के मानकों को बनाए रखना है। एक स्व-नियामक निकाय के रूप में यह डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म्स की आंख-कान होंगे, जो अपनी ओर से एक मध्यस्थ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।’


टैग्स डिजिटल न्यूज न्यूज Digital News इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago