होम / डिजिटल / CTV और टीवी के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च हुआ India TV Speed News

CTV और टीवी के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च हुआ India TV Speed News

कंपनी के अनुसार, इसमें Speed 50, Speed 100, Duniya 20, Sports 20, Mausam 20 जैसे छोटे और दिलचस्प फॉर्मैट्स में रीयल टाइम कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

‘कनेक्टेड टीवी’ (CTV) और लीनियर टीवी पर मौजूदगी के बाद अब India TV Speed News वेब प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च हो चुका है। इस विस्तार के साथ यह चैनल अब सभी डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध है, जिससे दर्शक किसी भी समय, किसी भी डिवाइस पर तेजी से और सहज रूप से खबरें देख सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर उन डिजिटल-फर्स्ट दर्शकों के लिए तैयार किया गया है जो ताजा जानकारी तुरंत चाहते हैं। इसमें Speed 50, Speed 100, Duniya 20, Sports 20, Mausam 20 जैसे छोटे और दिलचस्प फॉर्मैट्स में रीयल टाइम कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, 'Speed News को अब वेब पर लॉन्च करके हम तेज और भरोसेमंद पत्रकारिता को आज के डिजिटल दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म पहले ही CTV और टीवी पर अच्छी सफलता दर्ज कर चुका है, और अब वेब के माध्यम से हम दर्शकों तक उनकी सुविधा के अनुसार किसी भी समय, किसी भी डिवाइस पर पहुंच सकेंगे।'

कंपनी का कहना है कि यह वेब लॉन्च ‘इंडिया टीवी’ के उस विजन को आगे बढ़ाता है, जिसमें खबरों को तेजी, सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता है। चाहे स्मार्ट टीवी हो, पारंपरिक टीवी सेट या स्मार्टफोन—India TV Speed News अब हर प्लेटफॉर्म पर तेज, केंद्रित और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख ठिकाना बन चुका है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago