होम / डिजिटल / इंडिया टुडे समूह ने लॉन्च किया ‘AajTak 2’, इस मायने में होगा खास

इंडिया टुडे समूह ने लॉन्च किया ‘AajTak 2’, इस मायने में होगा खास

इस नए चैनल की कमान जानी-मानी न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप के हाथों में होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक‘ (AajTak) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए ‘आजतक2‘ (AajTak 2) चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘आजतक2‘ की कमान ‘आजतक 1’ की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और जानी-मानी न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप के हाथों में होगी। इस बारे में ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है।

अपने स्टेटमेंट में कली पुरी का कहना है, ‘आजतक2 रैखिक माध्यम (linear medium) की सीमाओं से परे आजतक1 को स्थिरता प्रदान करेगा। इसके द्वारा आजतक ब्रैंड को अधिक समाचारों को लाने का मौका मिलेगा।‘

इसके साथ ही कली पुरी ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा है, ‘न्यूज के मामले में हम हमेशा से देश के लोगों की पसंद रहे हैं और डिजिटल के इस तरह के अवसर हमें युवा दर्शकों के लिए न्यूज का समानांतर चैनल बनाने का मौका देते हैं। आजतक2 फिलहाल aajtak.in और आजतक के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।’

स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘अंजना आजतक1 में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा आजतक2 की अगुआई करेंगी। मुझे उम्मीद है कि उनका अनुभव, उत्साह और खबरों की समझ हमें एक और नायाब चैनल बनाने में मदद करेगा। अपनी नई भूमिका में वह सुप्रिय प्रसाद को रिपोर्ट करेंगी। आजतक2 मेरा अपना प्रोजेक्ट है और मैं आश्वस्त हूं कि अंजना इसे सबसे तेज मोड में आगे ले जाएंगी।’


टैग्स आजतक कली पुरी अंजना ओम कश्यप इंडिया टुडे ग्रुप आजतक2
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago