होम / डिजिटल / इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया डिजिटल चैनल ‘चुनाव आजतक’, कुछ यूं है खास

इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया डिजिटल चैनल ‘चुनाव आजतक’, कुछ यूं है खास

लोकल से लोकसभा चुनावों को केंद्र में रखते हुए इंडिया टुडे ग्रुप ने चुनाव केंद्रित अपने एक्सक्लूसिव डिजिटल चैनल ‘चुनाव आज तक’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लोकल से लोकसभा चुनावों को केंद्र में रखते हुए इंडिया टुडे ग्रुप ने चुनाव केंद्रित अपने एक्सक्लूसिव डिजिटल चैनल ‘चुनाव आज तक’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 2023 के आखिरी महीनों में पांच राज्यों और फिर 2024 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर डिजिटल चैनल चुनाव 'आजतक' दर्शकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

डिजिटल चैनल ‘चुनाव आजतक’ देश का ऐसा पहला चुनाव आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां सिर्फ और सिर्फ चुनाव पर फोकस होगा।

खास बात ये कि ‘चुनाव आजतक’ ना सिर्फ लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनावों को विस्तृत रूप से कवर करेगा, बल्कि देश में होने वाले पंचायत चुनावों से लेकर नगरपालिका चुनाव, राज्यसभा चुनावों से लेकर राष्ट्रपति चुनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों को भी व्यापक रुप से कवर करेगा।

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने 'चुनाव आजतक' को लॉन्च करते हुए कहा, 'भारत में राजनीति लोगों के लिए सबसे आकर्षक विषयों में से एक है और चुनाव राजनीति के केंद्र में हैं। मुझे खुशी है कि इंडिया टुडे समूह अब डिजिटल स्वरूप में चुनावों के सभी पहलुओं को विस्तार से कवर करेगा, दर्शकों को चुनावों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, समाचार और विश्लेषण प्रदान करेगा ।'

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं होते। देश में हर समय कहीं ना कहीं इलेक्शन होते हैं। ये चुनाव देश की सियासत में अपनी अपनी तरह से हलचल पैदा करते हैं। चुनावों के जरिए ही लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, जो उनके भविष्य का निर्धारण करती हैं। चुनाव आज तक हर इलेक्शन से जुड़ी खबरें ना केवल सबसे पहले आपको देगा बल्कि विश्लेषण भी करेगा, और पारदर्शी तरीके से हर वो जानकारी मुहैया कराने की कोशिश करेगा, जिससे देश के मतदाता सही फैसला कर सकें।

‘चुनाव आज तक’ का उद्देश्य चुनावी कवरेज के विभिन्न आयामों को दिलचस्प तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना है। इस डिजिटल चैनल पर दर्शक चुनावी खबरों के अलावा चुनावी विश्लेषण पाएंगे तो ‘चुनावी क्लास’ जैसे सेक्शन दर्शकों को चुनावों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रुप से जागरुक करेंगे। ‘चुनावी किस्सों’ में चुनाव से जुड़े दिलचस्प किस्से हैं तो चुनावी भविष्यवाणी में व्यंग्यात्मक चुनावी भविष्यवाणी होगी।


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल चैनल चुनाव आज तक
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago