होम / डिजिटल / India Ahead Tamil लाया नया डिजिटल शो, यह होगी खासियत
India Ahead Tamil लाया नया डिजिटल शो, यह होगी खासियत
इस शो को ‘इंडिया अहेड’ की एडिटर (southern region) सुधा सदानंद होस्ट करेंगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘इंडिया अहेड तमिल’ (India Ahead Tamil) ने ‘Sudha's Tiffin Room’ नाम से एक नया डिजिटल शो लॉन्च किया है। इस शो को ‘इंडिया अहेड’ की एडिटर (southern region) सुधा सदानंद होस्ट करेंगी। बताया जाता है कि यह नया शो तमिलनाडु के लिए जरूरी सभी मुद्दों पर न सिर्फ नीति निर्माताओं को बल्कि लोगों को अपनी राय रखने के लिए एक निष्पक्ष मंच उपलब्ध कराएगा।
इस नए शो के बारे में ‘इंडिया अहेड’ के ग्रुप एडिटोरियल प्रेजिडेंट सुदीप मुखिया का कहना है, ‘यह शो अव्यवस्थाओं पर तगड़ा प्रहार करने वाला होगा और स्थानीय और बाहर बसे तमिल भाषी दर्शकों से जुड़े उन जरूरी मुद्दों को उठाएगा, जिन पर अक्सर चर्चा नहीं होती या यदि चर्चा होती भी है तो सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहती है और उन्हें ठंडे बस्तों में डाल दिया जाता है।’
उन्होंने बताया कि इस शो पर न सिर्फ राज्य की बड़ी हस्तियों के विचारों को शामिल किया जाएगा बल्कि उन लोगों पर भी प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो अक्सर खुद को साइड लाइन में पाते हैं क्योंकि कोई अन्य मंच उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर नहीं देता है।
टैग्स इंडिया अहेड सुदीप मुखिया सुधा सदानंद इंडिया अहेड तमिल