होम / डिजिटल / India Ahead ने फैलाए अपने ‘पंख’, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट

India Ahead ने फैलाए अपने ‘पंख’, लॉन्च की यह न्यूज वेबसाइट

दुनिया भर में तमिलों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही यह वेबसाइट डिजिटल क्षेत्र में इनोवेटिव जर्नलिज्म की दिशा में नए चीजें शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) ने तमिल भाषा में अपनी न्यूज वेबसाइट tamil.indiaaheadnews.com लॉन्च की है। ‘इंडिया अहेड’ ने हाल ही में अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, ताकि तमिल ऑडियंस को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से न्यूज, व्यूज और करेंट अफेयर्स की जानकारी दी जा सके।

बताया जाता है कि दुनिया भर में तमिलों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही यह वेबसाइट डिजिटल क्षेत्र में इनोवेटिव जर्नलिज्म की दिशा में नए चीजें शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस बारे में ‘इंडिया अहेड’ के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे का कहना है, ‘तमिल क्षेत्र में निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यूज प्रदाता की कमी को इंडिया अहेड तेजी से पूरा कर रहा है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और दुनिया भर में तमिलों को न केवल इंफॉर्मेशन दे रहे हैं, बल्कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से उनके साथ जुड़ रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि तमिल डिजिटल में यह वेबसाइट शुरू होने के साथ ही हमें उम्मीद है कि इसकी युवा और बेहतरीन टीम डिजिटल जर्नलिज्म और इनोवेशन में नया ट्रेंड स्थापित करेगी। इस वेबसाइट पर राजनीति से लेकर स्पोर्ट्स और सिनेमा यानी सभी के लिए कुछ न कुछ कंटेंट होगा।    

वहीं, ‘इंडिया अहेड न्यूज’ के डिजिटल हेड रोशन तमांग का कहना है, ‘हम जानते हैं कि तमिल दर्शकों की तमाम तरह की खबरों में रुचि है और वे अलग-अलग तरीकों से न्यूज का उपभोग करते हैं। इस वेबसाइट पर ऑडियंस को उनकी पसंद के वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज और टेक्स्ट स्टोरीज मिलेंगी।’

‘इंडिया अहेड’ (तमिल) की एडिटर संध्या रविशंकर का कहना है, ‘तमिलनाडु सबसे अधिक शहरीकृत राज्यों में से एक है, जहां इंटरनेट की पहुंच सबसे अधिक है। इसका मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा तमिल अपने फोन पर इंटरनेट पर न्यूज का उपभोग कर रहे हैं। हमारी वेबसाइट का उद्देश्य भारत और विदेशों में तमिल ऑडियंस को ऐसा इंटरफेस उपलब्ध कराना है, जो उन्हें इंफॉर्म करने के साथ ही उनका मनोरंजन कर सके।’ इंडिया अहेड तमिल फेसबकु, ट्विटर और यूट्यूब पर उपलब्ध है।


टैग्स भूपेंद्र चौबे पत्रकारिता इंडिया अहेड जर्नलिज्म तमिल न्यूज वेबसाइट लॉन्च
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago