होम / डिजिटल / 'आजतक' के फैक्ट चेक में फर्जी निकली सुरेश चव्हाणके की पत्नी के बारे में इस तरह की खबर
'आजतक' के फैक्ट चेक में फर्जी निकली सुरेश चव्हाणके की पत्नी के बारे में इस तरह की खबर
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का अंबार लगा हुआ है। ये फर्जी खबरें न केवल पाठकों को भ्रमित करती हैं, बल्कि कई बार ब्रैंड्स की साख को भी नुकसान पहुंचाती है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का अंबार लगा हुआ है। ये फर्जी खबरें न केवल पाठकों को भ्रमित करती हैं, बल्कि कई बार ब्रैंड्स की साख को भी नुकसान पहुंचाती है। एक ऐसी ही फर्जी खबर सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित कर रही है और इस फेक खबर के लिए ‘आजतक’ न्यूज चैनल का लोगो यूज किया गया है।
फेक खबर यह है कि 'लव जिहाद' के खिलाफ अभियान चलाने वाले ‘सुदर्शन न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुरेश चव्हाणके की पत्नी एक मुस्लिम युवक संग फरार हो गई हैं और सोशल मीडिया पर कुछ लोग 'आजतक' के लोगो वाला यह फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।
इस स्क्रीनशॉट में सुरेश और उनकी पत्नी की तस्वीर लगी है। साथ ही, ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के साथ लिखा है, ‘सुरेश चव्हाणके की पत्नी मुस्लिम युवक संग फरार, सुरेश ने जताई लव जिहाद की आशंका।’ वहीं, नीचे लिखा है, ‘सुदर्शन चैनल के मालिक हैं सुरेश चव्हाणके, नोएडा पुलिस थाने में दर्ज कराई एफआईआर’ और ‘लव जिहाद के खिलाफ हल्लाबोल करने वाले सुरेश चव्हाणके की पत्नी मुस्लिम युवक संग फरार’।
हालांकि खबर वायरल होने पर ‘आजतक’ ने इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया और कहा कि उसने इस तरह की कोई खबर नहीं दिखाई है। उनकी टीम ने इस खबर का फैक्ट चेक भी किया और पाया कि सुरेश चव्हाणके की पत्नी के किसी मुस्लिम युवक के साथ भागने की बात पूरी तरह झूठ है और वायरल स्क्रीनशॉट में सुरेश चव्हाणके और उनकी पत्नी की जो फोटो लगी है, वह पड़ताल करने पर 'आजतक' को सुरेश चव्हाणके के 2020 के एक फेसबुक पोस्ट पर मिली है।
आजतक ने यह भी बताया कि वायरल स्क्रीनशॉट में जो फॉन्ट इस्तेमाल किया गया है, वो 'आजतक' के असली फॉन्ट से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता है।
'आजतक' ने बताया कि वायरल स्क्रीनशॉट को रिवर्स सर्च करने पर उसे यू-ट्यूब पर एक ब्रेकिंग न्यूज का टेम्पलेट मिला। ये वायरल स्क्रीनशॉट से काफी मिलता है। इस तरह के टेम्प्लेट इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हैं और कोई भी इन्हें एडिट करके इनके जरिये अपने मनमाफिक खबर दिखा सकता है। इन पर किसी भी चैनल का लोगो लगा सकता है। किसी विश्वसनीय चैनल का लोगो लगा होने की वजह से कई बार लोग इन पर यकीन भी कर लेते हैं।
'आजतक' ने यह भी बताया कि ब्रेकिंग न्यूज के जिस टेम्पलेट को एडिट करके सुरेश चव्हाणके वाला स्क्रीनशॉट तैयार किया गया है, उसे पहले भी कई बार लोग दूसरी खबरें दिखाने के लिए इस्तेमाल कर चुके हैं।
वहीं, सुरेश चव्हाणके और उनकी पत्नी माया चव्हाणके दोनों ने ट्विटर के जरिये वायरल स्क्रीनशॉट का खंडन किया है। सुरेश चव्हाणके ने ट्वीट कर लिखा कि विरोधियों द्वारा फेक पोस्ट वायरल किया जा रहा हैं। मेरा परिवार मेरे जैसा ही कट्टर हिंदू हैं मेरे साथ तर्कों और सिद्धांतों की लड़ाई हारने का यह लक्षण है कीं विकृत मानसिकता वाले तत्त्व मेरे परिवार की बदनामी पर उतरे हैं। मैं अन सभी पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
विरोधियों द्वारा #Fake पोस्ट वायरल किया जा रहा हैं। मेरा परिवार मेरे जैसा ही कट्टर हिंदू हैं
— Suresh Chavhanke “Sudarshan News” (@SureshChavhanke) April 25, 2023
मेरे साथ तर्कों और सिद्धांतों की लड़ाई हारने का यह लक्षण है कीं विकृत मानसिकतावाले तत्त्व मेरे परिवार की बदनामी पर उतरे हैं।
मैं अन सभी पर क़ानूनी कार्रवाई करूँगा।@Uppolice @Twitter pic.twitter.com/7TWSInlQKH
अधर्मियों, हम शुद्ध सनातनी हैं। न घर से भागते हैं न युद्ध से..
— Maya Suresh Chavhanke (@MayaChavhanke) April 25, 2023
हम पर कुदृष्टि रखने वाले का सोने का साम्राज्य भी हमारे वीर जला देते हैं..,
तुम सब मिल कर मेरे धर्म योद्धा पती से सिद्धांतों की लड़ाई में परास्त हो। यह पोस्ट उसका प्रतीक हैं। pic.twitter.com/OHfKyZrRdF
टैग्स आजतक फेक न्यूज सुदर्शन न्यूज वायरल न्यूज सुरेश चव्हाणके