होम / डिजिटल / Google के संजय गुप्ता-Facebook के अजीत मोहन को IAMAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Google के संजय गुप्ता-Facebook के अजीत मोहन को IAMAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही ‘रेजरपे’ (Razorpay) के सीईओ और को-फाउंडर हर्षिल माथुर को ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) के वाइस चेयरमैन सत्यम गजवानी की जगह कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘गूगल इंडिया’ (Google India) के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (IAMAI) के चेयरमैन चुने गए हैं। उन्हें दो वर्ष (2021 से 2023) के लिए इस पद पर चुना गया है। इसके साथ ही ‘फेसबुक इंडिया’ (Facebook India) के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन को ‘IAMAI’ में वाइस चेयरमैन नामित किया गया है।

अपनी इस भूमिका में संजय गुप्ता और अजीत मोहन क्रमश: ‘अमेजॉन’ (Amazon) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और इंडिया कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल और ‘यात्रा.कॉम’ (Yatra.com) के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ध्रुव श्रृंगी की जगह लेंगे। इसके साथ ही ‘रेजरपे’ (Razorpay) के सीईओ और को-फाउंडर हर्षिल माथुर को ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) के वाइस चेयरमैन सत्यम गजवानी की जगह कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।  

इस बारे में संजय गुप्ता का कहना है, ‘एक देश के रूप में, भारत ने जबरदस्त प्रगति की है और इस विजन को पूरा करने की क्षमता साबित की है। इस महत्वपूर्ण क्षण में यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस विजन को पूरा करने, सभी के निजता के अधिकार का सम्मान करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और इंटरनेट को भारत के आर्थिक विकास के लिए एक शक्तिशाली इंजन बनाने की दिशा में ठोस प्रगति करें।’


टैग्स फेसबुक गूगल संजय गुप्ता अजीत मोहन इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago