होम / डिजिटल / HT Media ने Hindustan Times में किए ये बड़े बदलाव
HT Media ने Hindustan Times में किए ये बड़े बदलाव
एचटी मीडिया ग्रुप (HT Media Group) ने आज अपने प्रमुख प्रकाशन हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) को पूरा री-डिजाइन कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एचटी मीडिया ग्रुप (HT Media Group) ने आज अपने प्रमुख प्रकाशन हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) को पूरा री-डिजाइन कर दिया है और इसे मल्टी-प्लेटफॉर्म शेयरेबल फॉर्मेट के साथ फिर से लॉन्च किया है, यानी इसे किसी भी फॉर्मेट पर आसानी से शेयर किया जा सकता है।
इस 'ऑल-न्यू डिजिटल-फर्स्ट' वर्जन में ऐसे एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जो आपको प्रिंट से डिजिटल की ओर ले जाने की पेशकश करते हैं, जैसे QR कोड्स, वीडियो पॉइंटर्स, पॉडकास्ट के लिंक्स और फोटो गैलरीज जैसे डिजिटल इंटीग्रेशन। ये पाठकों को HT के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले जाते हैं। अब हर पृष्ठ पर एक सोशल कार्ड है जो रीडर्स को प्रिंट से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेविगेट करने में सक्षम बनाएगा।
HT ने अपनी नई पोजिशनिंग का भी खुलासा किया है- फर्स्ट वॉइस, लास्ट वर्ड, जहां फर्स्ट वॉइस डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच का प्रतिनिधित्व करता है और लास्ट वर्ड एक विश्वसनीय और सम्मानित न्यूज ब्रैंड के साथ जुड़ी उत्कृष्ट पत्रकारिता के सार को पकड़ता है।
एचटी मीडिया लिमिटेड के ग्रुप सीएमओ राजन भल्ला ने री-लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम लंबे से देश के युवा वर्ग से ये जानने की कोशिश कर रहे थे और पिछले एक साल में हमने इस बात को गहराई से समझा है कि लोग कैसी और किस तरह की खबर पढ़ना पसंद करते हैं। उनके नजरिये को हमने को री-डिजाइन में शामिल करने की कोशिश की है। हालांकि, इन बदलावों से पुरानी पीढ़ी दूर न हो जाए, इसके लिए भी एक अच्छा संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है, क्योंकि वे भी हमारे लॉयल रीडर्स रहे हैं।
कुछ लोगों का नजरिया सामने आया है वह काफी पॉजिटिव है। वे स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति सचेत हैं। वे जानना चाहते हैं कि वे पर्सनल फाइनेंस को कैसे मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रैवेल, फूड आदि को भी फॉलो करना चाहते हैं। हमने यह भी महसूस किया कि जब यह न्यूज कंजप्शन की बात आती है, तो बहुत समस्या होती है। बहुत ज्यादा घालमेल हो जाता है।
टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स एचटी मीडिया ग्रुप