होम / डिजिटल / Disney+ Hotstar के बाद यहां बतौर CEO नई पारी शुरू कर सकते हैं गुलशन वर्मा
Disney+ Hotstar के बाद यहां बतौर CEO नई पारी शुरू कर सकते हैं गुलशन वर्मा
वर्मा ने ‘स्टार इंडिया’ के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म को जुलाई 2018 मे बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (क्लाइंट व एजेंसी) जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (SVP) और हेड (एडवर्टाइजिंग) के पद से इस्तीफा देने के बाद गुलशन वर्मा के बारे में खबर है कि वह ‘JioAds’ में बतौर सीईओ नई पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि रिलायंस जियो और गुलशन वर्मा दोनों ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि ‘JioAds’ के साथ ‘रिलायंस जियो‘ (Reliance Jio) डिजिटल एडवर्टाइजिंग बिजनेस के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।
गौरतलब है कि गुलशन वर्मा ने पिछले दिनों ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ से इस्तीफा दे दिया था। ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में अपनी इस भूमिका में वह ‘हॉटस्टार‘ के विज्ञापन बिजनेस के लिए सेल्स, सेल्स स्ट्रैटेजी, ऑपरेशंस, डाटा पार्टनरशिप, ब्रैंडेड कंटेंट, स्टूडियोज और कस्टमर मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार थे।
वर्मा ने ‘स्टार इंडिया’ के स्वामित्व वाले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को जुलाई 2018 मे बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (क्लाइंट व एजेंसी) जॉइन किया था। इस भूमिका में वह बी3बी मार्केटिंग के अलावा बड़े क्लाइंट और एजेंसी रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार थे। उन्हें ‘हॉटस्टार ब्रैंड लैब्स’ की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है।
‘डिज्नी+हॉटस्टार’ से पहले गुलशन वर्मा ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) में बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वर्मा ने पिछले सालों में यूरोप, दक्षिण अमेरिका और एशिया में मीडिया और कई विशेष डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए काम किया है। ‘टाइम्स इंटरनेट‘ के साथ जुड़ने से पहले वह ‘आउटब्रेन‘ (Outbrain) के साथ थे, जहां उन पर भारत और दक्षिण एशिया में ‘आउटब्रेन‘ को मैनेज करने की जिम्मेदारी थी।
‘आउटब्रेन‘ से पहले वह ‘कोम्ली मीडिया‘ (Komli Media) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर थे। वर्मा ने ‘याहू‘के साथ भी काम किया है। उन्होंने यहां भारत और अमेरिका में ‘याहू‘ के लिए प्रोडक्ट मार्केटिंग के डायरेक्टर और सेल्स स्ट्रैटजी के डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने ‘McKinsey & Co‘ के लॉस एजेंलेस स्थित ऑफिस में भी बतौर कंसल्टेंट काम किया है।
टैग्स सीईओ हॉट स्टार नियुक्ति गुलशन वर्मा स्टार डिज्नी