होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा ने नई दिशा में बढ़ाए कदम, मिला बड़ा पद

वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा ने नई दिशा में बढ़ाए कदम, मिला बड़ा पद

पशुपति शर्मा ने पिछले महीने ही 'न्यूज इंडिया' में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दिया था। तभी से उनके नए पड़ाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तमाम बड़े मीडिया संस्थानों में अहम भूमिका निभा चुके पशुपति शर्मा ने अब जाने-माने डिजिटल ब्रैंड ‘GLOBAL भारत टीवी’ के साथ अपनी नई शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर ग्रुप मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। बताया जा रहा है कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म कई नए प्रयोग कर रहा है और कुछ नए प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। बता दें कि पशुपति शर्मा ने पिछले महीने ही नेशनल चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) के मैनेजिंग एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही उनके अगले पड़ाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

पशुपति शर्मा ने पिछले साल नवंबर में ‘न्यूज इंडिया’ लॉन्च किया था। महज छह महीने में एक नेशनल चैनल की लॉन्चिंग में उन्होंने जिस तरह से टीम को जोड़ा, नए प्रोग्राम कॉन्सेप्ट पर काम किया और सोशल मीडिया पर कई सीरीज चलाईं, उसकी काफी चर्चा रही। गौरतलब है कि ‘न्यूज इंडिया’ से पहले करीब एक साल से पशुपति शर्मा ‘जी हिन्दुस्तान’ में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

‘जी हिन्दुस्तान’ की रिलॉन्चिंग में पशुपति शर्मा की अहम भूमिका रही थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ के नए लुक और कंटेंट के पीछे उनका अहम रोल रहा। कोरोना संकट के बीच रिलॉन्चिंग के कुछ हफ्तों बाद ही चैनल ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। यहां पशुपति शर्मा प्लानिंग टीम का हिस्सा रहे और सुपर प्राइम टाइम शो उनके हाथों से होकर ही गुजरते थे।  ‘जी हिन्दुस्तान’ की रिलॉन्चिंग के वक्त उन्होंने सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के साथ खुली चर्चा के बाद 'खबरों का टॉप एंगल' जैसा अनूठा शो शुरू कर स्टूडियो से बाहर खुले आसमान से खबरों के प्रजेंटेशन का नया ट्रेंड शुरू किया तो ‘वंदे मातरम’ शो से चैनल को नई पहचान दिलाई।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले पशुपति शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली स्थित जेएनयू से एमए, एमफिल करने के साथ ही उन्होंने माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

जुलाई 2020 में ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपनी पारी की शुरुआत करने से पहले वह ‘इंडिया न्यूज‘ में बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2018 में ‘इंडिया न्यूज‘ जॉइन करने से पहले वह ‘न्यूज नेशन‘ में करीब छह साल तक अहम भूमिका में रहे। पशुपति शर्मा पूर्व में ‘इंडिया टीवी‘,‘न्यूज 24‘, ‘टीवी टुडे‘ ग्रुप, ‘दैनिक जागरण‘ और ‘दैनिक भास्कर‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से पशुपति शर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज इंडिया मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा अभिषेक शांडिल्य ग्रुप मैनेजिंग एडिटर ग्लोबल भारत टीवी
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

21 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago