होम / डिजिटल / EORTV ने अपनी कोर टीम का किया विस्तार, शामिल हुए ये नाम
EORTV ने अपनी कोर टीम का किया विस्तार, शामिल हुए ये नाम
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त वेबसाइट भी लॉन्च की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
ओवर द टॉप मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ ने अपनी कोर टीम में कुछ अप्वॉइंटमेंट करने की घोषणा की है। इसके अलावा इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) युक्त अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस कदम से वेबसाइट की एपीरिएंस, और सर्च की क्षमता को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा इन्वेंट्री को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
नई नियुक्तियों के तहत रूना सिन्हा ने कंपनी में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया है। रूना सिन्हा को विभिन्न नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में काम करने का करीब 23 साल का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वह सेल्स से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
रूना सिन्हा को Interact Vision Advtg and Marketing, The new Indian Express group, Mediascope Publicitas, Outlook Publishing,Burda International, Dainik Bhaskar और Exchange4media आदि में काम करने का काफी अनुभव है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट रूना सिन्हा ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवर्टाइजिंग से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम कोलकाता से सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम किया है।
रूना सिन्हा के अलावा अमित कश्यप ने ‘EORTV’ में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर जॉइन किया है। वह Aiozium ( Ai for Marketing ), Edibbee Digital Agency Samachar के फाउंडर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा वह AMA-अहमदाबाद से सर्टिफाइड प्रोफेशनल ट्रेनर भी हैं।
वहीं, देव दत्त ने चीफ डिजाइन ऑफिसर के तौर पर इस टीम में जॉइन किया है। देव दत्त को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डिजाइन, ब्रैंड डेवलपमेंट और मार्केटिंग में काम करने का काफी अनुभव है। न्यूजीलैंड में Whanganui School of Design से डिजाइन एंड कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देव दत्त भारत, अमेरिका, यूरोप और न्यूजलैंड में क्लाइंट्स के लिए काम कर चुके हैं।
इसके अलावा ऊषा राचेल थॉमस (Usha Rachael Thomas) ने यहां चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया है। उन्हें जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 2007 से 2017 के दौरान वह STAR Plus, ZEE TV, ZEE Cinema, Esselvision में पब्लिक रिलेशन की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। आईआईएम अहमदाबाद और जमनाबाई नर्सी स्कूल की विद्यार्थी रहीं ऊषा ने सोफिया कॉलेज से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन में मुंबई यूनिवर्सिटी को टॉप किया था।
बता दें कि ‘EORTV’ एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) और इसी तरह की हार्मोनल चुनौतियों का सामना कर रहे समुदाय के बारे में समाज में स्वीकार्यता लाने के लिए उनसे जुड़ी स्टोरीज पर फोकस करता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को शुरू करने का उद्देश्य लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के साथ शांति, समानता, बंधुत्व और भाईचारा को बढ़ावा देना है।
टैग्स ओटीटी अप्वाइंटमेंट नियुक्ति रूना सिन्हा